Top Bhagalpur News of the day, 04th November 2019, अक्षय नवमी और देवोत्थान एकादशी, कटिहार में कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, भाजपा में विवाद
Top Bhagalpur News of 04th November 2019। भागलपुर की टॉप Top Three खबरें। ताजातरीन खबरों के लिए बने रहिए हमारे साथ।
Top Bhagalpur News of 04th November 2019। भागलपुर की टॉप Top Three खबरें। ताजातरीन खबरों के लिए बने रहिए हमारे साथ।
अक्षय नवमी और देवोत्थान एकादशी
कार्तिक मास शुक्ल पक्ष मंगलवार को आंवला नौवी का व्रत है। आज भक्तजन आंवला पेड़ की पूजा करेंगे। वहां खाना बनाकर अन्न जल भी ग्रहण करेंगे। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार अक्षय नौवी के दिन आवंले की वृक्ष की पूजा वर्षो से चली आ रही है। कहा जाता है कि कार्तिक शुक्ल नौवीं से लेकर कार्तिक पूर्णिमा तक भगवान विष्णु आंवले के पेड़ पर विराजमान रहते हैं। इस दिन पेड़ के साथ विधि विधान के साथ भगवान विष्णु की भी पूजा की जाती है। शास्त्रों के अनुसार आज की तिथि में अन्न वस्त्र आदि के दान करने से अक्षय फल की प्राप्ति होती है। कार्तिक मास के एकादशी (छह नवंबर) को देवोत्थान का त्योहार मनाया जाएगा। आज के दिन भगवान विष्णु योगनिंद्रा से जगेंगे। बता दें कि भगवान आषाढ शुक्ल एकादशी को चार माह के लिए भाग योगनिंद्रा में चले जाते हैं। इसके बाद कार्तिक शुल्क पक्ष एकादशी को जगते हैं। जब भगवान जगते हैं तभी मांगलिक कार्य प्रारंभ होता है। भगवान के योगनिंद्रा के दौरान मांगलिक कार्य वर्जित होता है।
कटिहार में कुख्यात अपराधी गिरफ्तार
एसटीएफ ने कुख्यात अपराधी 50 हजार का इनामी मोहम्मद जफर आलम को फलका थाना के मधेली परती टोला से स्थानीय पुलिस के साथ छापामारी कर गिरफ्तार कर लिया। वहीं, जफर की पत्नी बेगम खातून को भो एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। मनिहारी के नारायणपुर का रहने वाला जफर कदवा में कैश वैन से 50 लाख लूट मामले का भी आरोपित है।
भाजपा में विवाद
भाजपा के जिला मंत्री के पद से सुधीर पांडेय के इस्तीफा देने के बाद पार्टी के अंदर राजनीति गरमा गई है। सुधीर पांडेय ने जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय पर मंडल अध्यक्षों के चुनाव में धांधली का आरोप लगाया है। पांडेय जिला मंत्री के साथ कहलगांव ग्रामीण मंडल के चुनाव प्रभारी भी थे। उन्होंने जिलाध्यक्ष पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। पांडेय ने कहा है कि मंडल अध्यक्षों की सूची पहले ही तैयार कर ली गई है, चुनाव सिर्फ औपचारिकता है। भाजपा के जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय ने कहा है कि पार्टी ने मंडल अध्यक्षों की कोई सूची तैयार नहीं की है। पांडेय द्वारा लगाया गया आरोप बेबुनियाद है।