Move to Jagran APP

मधु को पछाड़ अनिता बनी मनिहारी की प्रखंड प्रमुख

मनिहारी प्रखंड प्रमुख पद का चुनाव सोमवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सम्पन्न हो गया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 11 Sep 2018 02:18 PM (IST)Updated: Tue, 11 Sep 2018 02:18 PM (IST)
मधु को पछाड़ अनिता बनी मनिहारी की प्रखंड प्रमुख
मधु को पछाड़ अनिता बनी मनिहारी की प्रखंड प्रमुख

कटिहार। मनिहारी प्रखंड प्रमुख पद का चुनाव सोमवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सम्पन्न हो गया। प्रखंड प्रमुख पद के चुनाव में अनिता देवी विजयी रही। चुनाव को लेकर प्रखंड परिसर में काफी गहमागहमी रही। सोमवार को प्रखंड के ट्राईसेम भवन में प्रेक्षक सह एडीएम कमलेश ¨सह की मौजूदगी में एसडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी संजीव कुमार ने नवनिर्वाचित प्रमुख अनिता देवी को निर्वाचित घोषित करते हुए पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। चुनाव को लेकर निर्धारित समय पर प्रखंड के सभी 21 पंचायत समिति सदस्य पहुंच गए थे। एसडीओ ने पूरी पारदर्शिता के साथ मौजूद 21 समिति सदस्यों को निर्वाचन से संबंधित जानकारी दी। तदोपरांत प्रखंड प्रमुख पद के लिए पंसस अनिता देवी व पंसस मधु देवी ने नामांकन दाखिल किया। दो उम्मीदवार होने के कारण गुप्त मतदान कराया गया। इसमे पंसस अनिता देवी को सोलह मत तथा पंसस मधु देवी को पांच मत प्राप्त हुए। एसडीओ ने सर्वाधिक मत लाने वाली पंसस अनिता देवी को प्रखंड प्रमुख पद के लिए निर्वाचित घोषित किया। घोषणा होने के साथ ही नवनिर्वाचित प्रमुख के सर्मथकों में खुशी की लहर दौड़ गई। सभी ने एक-दूसरे को रंग अबीर लगातार खुशियां बांटी। इस दौरान उपप्रमुख विजय कुमार साह, पूर्व प्रमुख श्रवण कुमार साह, पंसस कैलाश मंडल, मधु देवी, नजमा खातून, शहनाज परवीन, संगीता देवी, रेखा हांसदा, रजिया खातुन, विकास कुमार, दिनेश कुमार मंडल, माइकल पासवान, मुन्नी देवी, रूपेश कुमार पासवान, मोनिका मरांडी, किरण देवी, रफीक खां, मुन्नी देवी, संजय कुमार शर्मा, जाकिर खां व अनिता देवी सहित अन्य सदस्य मौजूद थे। प्रमुख पद के चुनाव को लेकर चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। इसके साथ कई माह से चल रहे राजनीतिक गहमागहमी का सोमवार को पटाक्षेप हो गया। इस मौके पर जिप सदस्य शंभु कुमार सुमन, जदयु प्रखंड अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, मुखिया चन्द्रभानु गुप्ता, प्रदीप ¨सह सहित कई अन्य लोग भी मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.