Move to Jagran APP

अररिया: खाद दुकानों पर सुबह से ही लग रही किसानों की लंबी कतार, भीड़ नियंत्रण के लिए बुलाई जा रही पुलिस

अररिया में खाद के लिए किसान परेशान हैं। खाद की दुकानों पर सुबह से ही किसानों की भीड़ लग जाती है। भीड़ नियंत्रण के लिए दुकानदारों को पुलिस बुलानी पड़ रही है। बताया जा रहा है कि किसानों को..

By Abhishek KumarEdited By: Published: Thu, 06 Jan 2022 09:39 AM (IST)Updated: Thu, 06 Jan 2022 09:39 AM (IST)
अररिया: खाद दुकानों पर सुबह से ही लग रही किसानों की लंबी कतार, भीड़ नियंत्रण के लिए बुलाई जा रही पुलिस
अररिया में खाद के लिए किसान परेशान हैं।

संसू सिकटी, (अररिया)। इन दिनों किसान खाद की किल्लत से काफी चिंतित हैं। खाद के लिए जिला मुख्यालय से लेकर पंचायत स्तर तक किसान परेशान हैं। सीमावर्ती प्रखंड क्षेत्र में पैक्स हो य़ा व्यापार मंडल वितरण व्यवस्था बिगड़ने पर खाद को पुलिस की मौजूदगी में बांटा जा रहा है। वहीं कुर्साकांटा व सिकटी व्यापार मंडल में खाद उठाव को लेकर किसानों की कतारें लगी रहीं।

loksabha election banner

कुआड़ी में भी खाद के लिए किसानों के बीच मारामारी हुई। जानकारी के मुताबिक पैक्स, व्यापार मंडल य़ा लाइसेंसी दुकानों में खाद लेने के लिए किसान परेशान हो रहे हैं। वे खाद के लिए सुबह से पहुंच जाते हैं, जहां दिनभर बीतने पर भी उन्हें खाद नहीं मिलती। इससे भगदड़ व व्यवस्था का माहौल बन रहा है। व्यापार मंडल कुर्साकांटा, कुआड़ी, पहुंसी, लैलौखर, मजरख आदि केंद्रो पर खाद का वितरण किसानों को किया गया। यहां किसान सुबह करीब पांच बजे से लाइन में लगे रहे।

इसके बाद भी सभी किसानों को खाद नहीं बंट पाया। किसानों की भीड़ अधिक होने पर केंद्र पर हंगामे की स्थिति बनी रही। इसे देख पुलिस को सूचना दी गई। भारी पुलिस बल ने केंद्र पर पहुंचकर व्यवस्था संभाली। इसके बाद करीब ड़ेढ किमी लंबी लाइन लगाकर किसानों को खाद का वितरण कराया गया। खाद वितरण केंद्र पर पुलिस ने किसानों को व्यवस्थित लाइन में खड़ा कराया।

इसके बाद जिन किसानों के पास टोकन नहीं था। उन्हें मुख्य द्वार पर टोकन दिए जाने की व्यवस्था की गई। इसके बाद भगदड़ की स्थिति बनी रही। किसान दौड़कर मुख्य द्वार पर पहुंचे। जहां लाइन लगाकर उन्हें टोकन का वितरण किया गया। जबकि कुर्साकांटा व कुआड़ी पैक्स में किसानों के बीच आपसी झंझट होने के कारण खाद का वितरण सही समय तक नही किया जा सका। इधर किसानों का कहना है कि एक सप्ताह से खाद की कमी से जूझ रहें हैं। अधिकारियों की मिलीभगत से खाद का कालाबाजारी की जा रही है।

कुर्साकांटा बीसीओ अमरजीत कुमार ने बताया कि व्यापार मंडल को 440 तथा पैक्स को 220 बैग यूरिया उपलब्ध कराया गया है। वितरण भी जारी है। खाद कम होने से वितरण में परेशानी हो रही है।

-- बीएओ ने बताया: प्रखंड कृषि पदाधिकारी आरके सिंह ने बताया कि सिकटी में व्यापार मंडल, मजरख पैक्स, भीरभीरी व बरदाहा तथा कुर्साकांटा में व्यापार मंडल, कुआड़ी, पहुँसी, लक्ष्मीपुर तथा लैलौखर में खाद वितरण का कार्य जारी है। पैक्स हो य़ा लाइसेंसी दुकान सरकारी समर्थन मूल्य 266 रुपए पर खाद किसानों को उपलब्ध कराई जा रही है। खाद की किल्लत नही है। किसानों को धैर्य रखने की जरूरत है। लगातार रैक लग रही है। अररिया जिले में खाद की कोई दिक्कत नही है। यूरिया के साथ एनपीके भी उपलब्ध कराया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.