Move to Jagran APP

Lockdown in Bhagalpur : शहर से प्रखंड तक लॉकडाउन का उल्लंघन, नहीं माने लोग, पार की लक्ष्मण रेखा

Lockdown in Bhagalpur जिले में आज से पुन लॉकडाउन है। कोरोना काल में लोगों को घर में रहने की अपील की गई है। इसके बावजूद लोग घर से बाहर निकल रहे हैं।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Thu, 09 Jul 2020 03:18 PM (IST)Updated: Thu, 09 Jul 2020 03:18 PM (IST)
Lockdown in Bhagalpur : शहर से प्रखंड तक लॉकडाउन का उल्लंघन, नहीं माने लोग, पार की लक्ष्मण रेखा
Lockdown in Bhagalpur : शहर से प्रखंड तक लॉकडाउन का उल्लंघन, नहीं माने लोग, पार की लक्ष्मण रेखा

भागलपुर, जेएनएन। सात दिवसीय लॉकडाउन के पहले दिन ही खूब उल्लंघन हुआ। शहर से लेकर प्रखंडों में लोग नहीं माने और लक्ष्मण रेखा का पार किया। अन्य दिनों की तरह गुरुवार को भी लोग घरों से निकले और चौक चौराहों पर जुटे दिखे। एक बजे तक भागलपुर शहरी क्षेत्र, नवगछिया अनुमंडल, कहलगांव अनुमंडल, सुल्तानगंज प्रखंड सहित अन्य क्षेत्रों में कमोबेश यही स्थिति रही। जिला व पुलिस प्रशासन लोगों को घर से नहीं निकलने की माइकिंग करती रही। लेकिन लोगों पर इसका असर नहीं पड़ा। बावजूद लोगों का घर से निकलना नहीं बंद हो रहा है। पुलिस की किलेबंदी बार-बार टूट रही है। दोपहर बाद भागलपुर में सड़क पर चलने वाले वाहनों की जांच हुई। इस दरम्यान पुलिस ने मास्को पढ़ने लोगों से जुर्माना भी वसूला। एक बजे के बाद प्रशासन के साथ पुलिस की टीम गली, चौराहों पर चौकसी बरत रही है। पुलिस प्रशासन की सख्ती के बाद भी लोग लॉकडाउन का शत प्रतिशत पालन नहीं कर रहे है। बिना काम के लोग घर से निकलते रहे और बार-बार लॉकडाउन तोड़ते रहे।

loksabha election banner

किराना, दवा और सब्जी मंडी को छोड़कर शहर के बाजार तो सुबह से बंद रहे।  कुछ चौक चौराहे पर रोजाना की तरह लोगों का हुजूम दिखा। चाय और नाश्ते की भी दुकानों पर लोगों की भीड़ दिखी। सुबह सात बजे से लेकर दस बजे तक मुस्लिम हाई स्कूल को छोड़कर किसी चौराहे पर पुलिस के जवान नजर नहीं आए। वाहनों का आना-जाना भी लगा रहा। किराना दुकानदारों ने प्रशासन के तय समय सुबह छह बजे दुकान खोल दी और दस बजे बंद कर दी

लॉकडाउन के पहले दिन लोगों ने जमकर किया नियमों का उल्लंघन, कई इलाकों में कर्फ्यू सा नजारा

कोरोना के बढ़ते प्रभाव को लेकर जिले में सात दिनों का लॉकडाउन गुरुवार से शुरू हो गया है। पूर्व घोषणा के बाद भी लोगों ने सुबह से जमकर नियमों का उल्लंघन किया। 12.00 बजे दोपहर तक पुलिस ने कई दर्जन वाहन चालकों से नियम तोड़ने पर जुर्माना वसूला गया है। जबकि एक दर्जन से ज्यादा वाहनों को अलग अलग इलाकों में लॉकडाउन उल्लंघन मामले में जब्त किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.