Move to Jagran APP

लोजपा रामविलास स्थापना दिवस: भागलपुर से 10 हजार कार्यकर्ता जाएंगे पटना, नेता से लेकर कार्यकर्ता तक में उत्साह

लोजपा रामविलास 28 नवंबर दिन रविवार को पटना में अपना स्थापना दिवस मनाएगी। ऐसे में भागलपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं में कार्यक्रम को लेकर उत्साह है। जिले में पार्टी नेताओं ने पटना जाने की तैयारी पूरी कर ली है। जानकारी देते हुए कहा कि 10 हजार कार्यकर्ता पटना जाएंगे।

By Shivam BajpaiEdited By: Published: Sat, 27 Nov 2021 09:40 AM (IST)Updated: Sat, 27 Nov 2021 09:40 AM (IST)
लोजपा रामविलास स्थापना दिवस: भागलपुर से 10 हजार कार्यकर्ता जाएंगे पटना, नेता से लेकर कार्यकर्ता तक में उत्साह
पटना में आयोजित होगा कार्यक्रम, भागलपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह।

जागरण संवाददाता, भागलपुर : भीखनपुर स्थित लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के कार्यालय में शुक्रवार को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष इमाम गजाली का स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर गजाली ने कहा कि रविवार को पटना में पार्टी का स्थापना दिवस है। इस कार्यक्रम में भागलपुर से 10 हजार से अधिक कार्यकर्ता पटना पहुंचेंगे। उन्होंने कहा, चिराग पासवान ने बिहार फर्स्ट-बिहारी फर्स्ट का संकल्प लिया है। पार्टी कार्यकर्ता एकजुट हैं और उनके संकल्प को साकार करेंगे। जिलाध्यक्ष सप्तर्षि पांडे ने कहा कि स्थापना दिवस को लेकर तैयारी पूरी है। वहीं नाथनगर के अमर कुशवाहा ने कहा कि हजारों की संख्या में कार्यकर्ता पहुंचकर इस आयोजन को सफल बनाएंगे।

loksabha election banner

इससे पहले तिलकामांझी स्थित एक होटल में बुधवार को लोक जनशक्ति रामविलास की बैठक जिलाध्यक्ष सप्तर्षि पांडेय की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 28 नवंबर को स्थापना दिवस की तैयारी को लेकर विचार-विमर्श किया गया। इस बार पार्टी का स्थापना दिवस पटना में मनाया जाएगा। जिलाध्यक्ष सप्तर्षि पांडेय ने बताया कि भागलपुर जिले से सबसे अधिक भागीदारी रहेगी। 10 हजार की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता रेलगाड़ी व सड़क मार्ग से रवाना होंगे। पार्टी कार्यकर्ता बस और कार से भी पटना रवाना होंगे।

पढ़ें: पुलिस की गोली से या असामाजिक तत्वों ने की अनुराग पोद्दार हत्या? मुंगेर गोलीकांड के जांच अधिकारी बदले

बैठक में जिलाध्यक्ष ने संगठन का विस्तार करते हुए शाहकुंड पूर्वी से राजकुमार, शाहकुंड पश्चिमी से कुंदन कुमार सिंह को प्रखंड अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी। अरुण जायसवाल को जिला प्रवक्ता व मुकेश कुमार जिला संगठन मंत्री बनाए गए। बैठक में अमर सिंह कुशवाहा, नीलम देवी, पियुष पासवान, रविन्द्र सिंह, सौरभ तिवारी, तुफेल आजम, प्रमोद, बबली वर्मा आदि नेता उपस्थित रहे। सभी कार्यक्रम को लेकर उत्साहित दिखाई दिए।

ये भी पढ़ें: 93 लाख की लागत से भागलपुर में बन रहे सम्राट अशोक भवन और कई विकास कार्यों पर लगा ब्रेक, डिप्टी CM तारकिशोर से उम्मीदें अनेक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.