लोजपा सेक्युलर : हर बूथ पर 21 यूथ बनाने का लिया संकल्प, चुनाव की कर रहे तैयारी
भागलपुर में लोजपा सेक्युलर के कार्यकर्ताओं ने बैठक हुई। बैठक में चुनाव की तैयारी पर जोर दिया गया है। इस दौरान लोजपा सेक्युलर कई प्रदेश नेता भी उपस्थित थे।
भागलपुर। लोक जनशक्ति पार्टी सेक्युलर के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ शिवशंकर शर्मा ने भागलपुर और नवगछिया क्षेत्र में हो रही आपराधिक घटनाओं पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि हत्या और दुष्कर्म की घटनाओं के विरोध में लोजपा सेक्युलर आंदोलन करेगी। वे शुक्रवार को भागलपुर में पार्टी की बैठक को संबोधित कर रहे थे। यहां आयेाजित बैठक में उन्होंने चुनाव की तैयारी की भी समीक्षा की। भागलपुर और नवगछिया के सभी विधानसभा क्षेत्रों की स्थिति का जायजा लिया। पार्टी को मजबूत करने के लिए डॉ शिवशंकर शर्मा ने लगातार जनता से संपर्क बनाने को कहा। उन्होंने कहा कि जनता ही किसी पार्टी को महत्वपूर्ण स्थान दिला सकती है। इसलिए जनता की समस्याओं के समाधान करने के साथ साथ उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए कार्यकर्ताओं को लगातार प्रवास करने की जरूरत है। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसा एक भी दिन नहीं होता जिस दिन कोई आपराधिक घटनाएं नहीं घटी हो। इसके क्षेत्र में भय व्याप्त है। इसके लिए पार्टी लोकतांत्रिक तरीकों से आंदोलन करेगी। डॉ शिवशंकर शर्मा ने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि इस समय पूरा विश्व कोरोना वायरस के संक्रमण से परेशान है। भारत कोरोना कोरोना वायरस से प्रभाव से बचने और इसके प्रसार को रोकने लिए केंद्र व राज्य सरकार के अलावा जिला प्रशासन को हर संभव पार्टी मदद कर रही है। वे सरकार और जिला प्रशासन की निर्देशों का पालन कर रही है।
अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश शर्मा ने की। उन्होंने जिले में विधानसभा चुनाव की तैयारी पर भी चर्चा की। भागलपुर व नवगछिया के सभी विधानसभा सीटों का जायजा लिया। जिले के सभी विधानसभाओं में पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। हर अवसर पर सभी ने प्रत्येक बूथ पर 21 यूथ बनाने का संकल्प लिया।
बैठक में जिलाध्यक्ष चंदन कुमार शर्मा, ललन शर्मा, चंद्रशेखर शर्मा, कुंदन कुमार शर्मा, राजू कुमार शर्मा, विवेकानंद यादव, अजय कुमार, प्रदीप कुमार साह, निखिल शर्मा, बलधर कुमार यादव, रितेश कुमार, मंकर मंडल, डॉ अशोक कुमार शर्मा आदि उपस्थित थे।