Coronavirus Munger Update : सुरक्षा कवच कार्यक्रम से किया जाएगा बचाव, जिले में 82 एक्टिव मरीज
Coronavirus Munger Update जिले में अब तक 287 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इलाज के बाद 204 मरीज ठीक हुए। यहां एक की मौत भी हुई है।
मुंगेर, जेएनएन। Coronavirus Munger News Update : जिले में कोविड-19 वैश्विक महामारी के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। हालांकि अब तक जितने भी मरीज पाए गए हैं, सबके सब प्रवासी है। इसे बीडीओ डॉ. प्रभात रंजन ने जिला प्रशासन को मानगढ़ एवं मोहनपुर में दो का कांटेंमेंट जोन बनाने का प्रस्ताव भेजा है। जिसका नाम सुरक्षा कवच रखा गया है। सुरक्षा कवच कार्यक्रम के तहत आमजनों को शारीरिक दूरी, हाथ की धुलाई एवं मास्क का प्रयोग को लेकर वृहद जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाएगा। जैसे मास्क का प्रयोग नही करने वाले को राशन दुकान से राशन नही दिया जाएगा। ताकि लोगों तक एक सही संदेश पहुंचाया जा सके। घर से बाहर निकलने पर मास्क लगाना अनिवार्य है। अनलॉक-01 में ऑफिस आदि खुल जाने के कारण लोगों का आवागमन बढ़ गया है। कोरोना से बचाव के लिए सबको सुरक्षा कवच की जरूरत है। इसके तहत ही सभी सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यालयों के बाहर हिंदी भाषा में संदेशों को चस्पा किया जाएगा।
घर-घर सर्वे का कार्य शुरू
असरगंज प्रखंड में कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर एएनएम तथा आशा कार्यकर्ताओं के द्वारा कोरोना संक्रमित मरीजों की खोज की जा रही है। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. ललन कुमार ने कहा कि कोरोना संक्रमित मरीजों की खोज के लिए दो-दो टीम गठित की गई है। हर टीम अपने अपने पोषक क्षेत्र में घर-घर जाकर मरीजों की खोज करेगी। मरीज के मिलने पर उसका रिपोर्ट पीएचसी में करेंगी।
इस बीच गुरुवार में भी कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से और परेशानी बढ़ गई है। लॉकडाउन के कारण मरीजों की संख्या में कमी आयी थी। लेकिन अनलॉक होने में लोगों की भीड़ अचानक बाजार की तरफ उमड़ पड़ी। प्रवासियों के आने से कोरोना संक्रमितों की संख्या बढी हैं। जिला प्रशासन के अधिकारी इसे नियंत्रित करने के लिए लगातार अभियान चला रहे हैंं। क्वारंटाइन सेंटरों का दौरा किया जा रहा है। लोगों को मास्क पहनकर चलने और शारीरिक दूरी का पालन का निर्देश दिया जा रहा है। कोराना से बचने के लिए सावधानी जरूरी है।