Move to Jagran APP

Bihar Panchayat Chunav: मुंगेर में बड़ी घटना- बूथ संख्या 8 पर हिंसक झड़प, पुलिस वाहन पर पथराव

Bihar Panchayat Chunav बिहार के मुंगेर से बड़ी घटना सामने आ रही है। यहां तारापुर में चल रही वोटिंग के दरम्यान दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हुई है। मौके पर पहुंचे पुलिस वाहन पर पथराव किया गया है।

By Shivam BajpaiEdited By: Published: Fri, 24 Sep 2021 07:15 AM (IST)Updated: Fri, 24 Sep 2021 04:15 PM (IST)
Bihar Panchayat Chunav: मुंगेर में बड़ी घटना- बूथ संख्या 8 पर हिंसक झड़प, पुलिस वाहन पर पथराव
Bihar Panchayat Chunav: बांका, जमुई और मुंगेर में मतदान शुरू

जागरण संवाददाता। Bihar Panchayat Chunav: इस वक्त की बड़ी खबर मुंगेर से आ रही है। यहां तारापुर स्थित लखनपुर बूथ संख्या आठ पर एक समुदाय के दो पक्ष आपस में भीड़ गए। पुलिस शांत कराने पहुंची तो वाहन पर पत्थर चलाना शुरू कर दिया। इसमें पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। पथराव में पुलिस वाहन के शीशे टूट गए हैं। 

loksabha election banner

पल-पल की अपडेट के लिए जुड़े रहें

  • मुंगेर में कुल मतदान प्रतिशत 47.26 प्रतिशत, अब तक महिलाओं ने सबसे ज्यादा वोट किए हैं। महिला वोट परसेंटेज 54.60%  तो पुरुष वोट परसेंटेज 40.97% है। 
  • तारापुर में एक बजे तक 22 फीसद पड़े वोट, पंचायती राज मंत्री ने दिए वोट
  • तारापुर में 11 बजे तक 11084 लोगों ने वोट किया है। यहां मतदाताओं की संख्या 58 से ज्यादा है। लगभग 14.5 फीसद अबतक वोट पड़ चुके हैं।
  • जमुई के सिकंदरा प्रखंड में दस बजे तक 13 प्रतिशत तक मतदान हुआ।
  • मुंगेर के तारापुर में तीन घंटे में 10.5 फीसद वोट पोल हुआ।
  • बांका के धोरैया प्रखंड में दस बजे तक 11 प्रतिशत तक मतदान हुआ।
  •  मुंगेर में पहले घंटे की मतदान प्रक्रिया खत्म, 5.5 प्रतिशत वोटिंग हुई। 

बिहार पंचायत चुनाव (Bihar Panchayat Election) में पहले चरण के लिए आज मतदान हो रहा है। राज्य निर्वाचन आयोग (State Election Commission) ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव के लिए कमर कस ली है। पहले चरण में 10 जिलों के 12 प्रखंडों में मतदान किया जा रहा है। मुंगेर जिले के तारापुर प्रखंड, जमुई जिले के सिकंदरा प्रखंड और बांका जिले के धोरैया प्रखंड में वोटिंग शुरू हो गई है।

मुंगेर जिले के तारापुर प्रखंड में पहले चरण में 10 पंचायतों में मतदान शुरू हो गया है। तारापुर में सात बजे मतदान शुरू। इस बार नारी शक्ति मतदान केंद्र बनाया गया है। महिलाएं सब काम छोड़कर मतदान करने पहुंची। अभी तक कहीं से ईवीएम की कोई शिकायत नहीं मिली। महिलाएं मास्क लगाकर वोट करने पहुंच रही हैं।

  • बांका: धोरैया के 298 बूथों पर मतदान शुरू

LIVE Bihar Panchayat Chunav- एक क्लिक में पूरी अपडेट

पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में धोरैया प्रखंड में सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है। 298 मतदान केंद्रों पर मतदान को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। यहां मुखिया, जिला परिषद सहित विभिन्न पदों के 2375 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। यहां एक लाख 60 हजार से अधिक मतदाताओ की संख्या है। मतदान शाम 5:00 बजे तक चलेगा।

जिला पंचायती राज पदाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी रंजन चौधरी ने बताया कि सभी बूथों पर बायोमेट्रिक पद्धति से वोटरों की हाजिरी बनाई जा रही है। चुनाव को लेकर बिहार झारखंड की सीमा सील कर दी गई है। वाहनों की आवाजाही पर रोक लगी है।

मतदान के लिए तैयारी: नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। तीन लेयर में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंताजाम किए गए हैं। पोलिंग बूथ पर कोरोना गाइडलाइन का पालन करवाया जा रहा है। पहले चरण के लिए पुलिस मुख्यालय ने जिला बल के अतिरिक्त पुलिस बल होमगार्ड और संवेदनशील बूथों पर सशस्त्र पुलिस बल तैनात किए। साथ ही पंचायत चुनाव के मद्देनजर हर चरण में 1,00,000 पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी।

राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार मतदान को लेकर 2119 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 15328 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। 6 पदों के चुनाव के लिए मतदान होना हैं। मुखिया वार्ड, सदस्य पंचायत समिति के लिए मतदान। सदस्य जिला परिषद सदस्य, पंचायत सरपंच के लिए वोटिंग होना है। इसको लेकर तैयारियां पूरी हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.