इफ्तार पार्टी आयोजित कर पेश की सांप्रदायिक सौहार्द की मिशाल
रमजान के समय इफ्तार पार्टी का दौर शहर में जारी है। इसी क्रम में विधायक सहित अन्य पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न दलों के जनप्रतिधियों को बुलाकर इफ्तार पार्टी दी।
भागलपुर [जेएनएन]। सन्हौला प्रखंड के बारी आदर्श इंटरस्तरीय उच्च विद्यालय में सन्हौला कांग्रेस कमेटी की ओर से इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधायक सदानंद सिंह विशेष रूप से मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। उन्होंने कहा कि दावत-ए-इफ्तार दो संप्रदायों के बीच आपसी प्रेम को बढ़ाता है। रमजान का यह माह पवित्र माह माना जाता है। इसमें रोजेदारों द्वारा एक माह तक रोजा रखकर अल्लाह की इबादत की जाती है। अल्लाह अपने नेक बंदों पर रहम करते हैं। इस अवसर पर युवा नेता शुभानन्द मुकेश, प्रखंड अध्यक्ष मो सौकत अंसारी, पूर्व मुखिया बिजय मंडल, विनय सिंह, मुखिया शिव साह, विपिन बिहारी सिंह, कुंज बिहारी चौधरी, बीडीओ अर्विमद कुमार, सीओ रंजन कुमार, थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार, सन्हौला मुखिया प्रतिनिधि भानु यादव, मो फजलुर रहमान, अनुज झा सहित दोनों समुदाय के सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
पीरपैंती थाना में इफ्तार पार्टी का हुआ आयोजन
पीरपैती थाना परिसर में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इफ्तार पार्टी के बहाने लोगों को थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने शान्ति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में ईद मनाने की अपील की। इस मौके पर रोजेदारों के अलावे गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया। पुलिस इंस्पेक्टर आर आर सिंह एवं थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि आपसी भाईचारा और सौहार्द जीवन में खुशियां बढ़ाता है। इससे आपसी भाईचारा बढ़ता है। इसके पूर्व आयोजित शांति समिति की बैठक में शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में ईद पर्व को मनाने का निर्णय लिया गया। उपस्थित लोगों ने खासकर बिजली की बद से बदतर स्थिति पर नाराजगी जताई तथा आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त करवाने की मांग की। मौके पर अंचल अधिकारी नागेंद्र कुमार, प्रखंड प्रमुख रश्मि कुमारी, जिप सदस्य पप्पू यादव, अरविंद साह, विवेक गुप्ता, शिवबालक तिवारी, रमेश प्रसाद रमन, मो कबलेन, विनोद पांडे, मो कलाम, मोहसीम चांद, अली जानिसार, असलम मुकर्रम, शिवानंद कुंवर, गुंजन कुमार, मो हकीम सजहर, राजेन्द्र यादव, मो मन्नान, रहमत अली, मुन्ना चौधरी, हरेराम शर्मा, पप्पूू साह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। वहीं दूसरी ओर इशीपुर थाना में थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा व बाखरपुर में बाखरपुर ओपी प्रभारी मुकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक की गई।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप