Lalu Yadav Bail: जमानत मिलते ही राजद कार्यकर्ताओं ने शुरू किया हवन, कुछ इस तरह कर रहे खुशी का इजहार
Lalu Yadav Bail राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद को बेल की खबर मिलते ही राजद कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। कुछ कार्यकर्ता हवन पूजन कर रहे हैं तो कुछ मिठाइयां बांट कर खुशी का इजहार कर रहे हैं।
ऑनलाइन डेस्क, भागलपुर। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद (Lalu Yadav) को बेल मिल गई है। यह खबर मिलते ही राजद कार्यकर्ताओं में खुशी कल लहर दौड़ गई है। कुछ कार्यकर्ताओं ने हवन-पूजन शुरू कर दिया है तो कुछ मिठाइयां बांट कर खुशी का इजहार कर रहे हैं।
भागलपुर में जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर प्रसाद यादव ने हर्ष व्यक्त करते हुए मिठाई बांटी एवं राष्ट्रीय जनता दल परिवार भागलपुर को हाॢदक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। चंद्रशेखर ने बताया कि लालू प्रसाद यादव समाजवादी विचारधारा के पुरौधा हैं। गरीब और वंचितों की आवाज हैं। उन्होंने पिछड़ी, अनुसुचित जाति, जनजाति को अपने अधिकार और हक की लड़ाई के लिए आवाज दिया है। ऐसे में लालू प्रसाद यादव के जमानत पर सभी समाज के दबे-कुचले,बंचित,शौसित, बुद्धिजीवी, सभी वर्गों में खुशी की लहर है।
इस दौरान राजद प्रधान महासचिव विश्वजीत कुशवाहा, प्रदेश महासचिव महिला प्रकोष्ठ श्री मति रिंकू राज, जिला सचिव मोहम्मद अफरोज, संजय यादव, महोम्मद शाहिद खान, चमकलाल यादव, भतोडिय़ा मुखिया बसारुल हक़, योगेश यादव, गुड्डू यादव, चतूरी दास,राजद जिला मिडिया प्रभारी मणजीत ठाकुर आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दिए।
प्रखंड अध्यक्ष कर रहे हवन
राजद सुप्रीमों लालू यादव के जेल से रिहा होने पर बिहपुर युवा राजद प्रखंड अध्यक्ष छतीश यादव ने हवन किया। उन्होंने कहा कि यह दिन उनके लिए खुशियों का दिन हैं। इसके अलावा विभिन्न प्रखंडों में भी राजद कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांट कर खुशी का इजहार किया।