Move to Jagran APP

मुंगेर बवाल के बाद चर्चा में आई लेडी सिंघम लिपी सिंह, जानिए... उनके बारे में कुछ रोचक बातें

बिहार की लेडी सिंघम के नाम से मसहूर लिपी सिंह 2016 बैच की आइपीएस अधिकारी है। वह अभी मुंगेर में एसपी के पद पर पदस्थापित हैं। इससे पहले वह बाढ़ में एडिशनल एससपी रही हैं। लिपी सिंह के पिता जदयू के राज्यसभा सदस्य आरसीपी सिंह हैं।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Wed, 28 Oct 2020 11:25 AM (IST)Updated: Wed, 28 Oct 2020 11:25 AM (IST)
मुंगेर बवाल के बाद चर्चा में आई लेडी सिंघम लिपी सिंह, जानिए... उनके बारे में कुछ रोचक बातें
आइपीएस अधिकारी लिपि सिंह। वर्तमान में मुंगेर की हैं एसपी।

भागलपुर, जेएनएन। मुंगेर में मूर्ति विसर्जन के दौरान बबाल के बाद चर्चा में आई वहीं की एसपी लिपी सिंह जदयू के राज्यसभा सदस्य आरसीपी सिंह की बेटी है। 2016 बैच की आइपीएस अधिकारी लिपी सिंह की बतौर एसपी मुंगेर में पहली पोस्टिंग है। इससे पहले वह बाढ़ की एडिशनल एसपी रही है।

loksabha election banner

 अनंत सिंह के घर छापेमारी के बाद आई चर्चा में

लिपी सिंह मोकामा के निर्दलीय विधायक अनंत सिंह के घर छापेमारी के बाद सबसे पहले सुर्खियों में आईं। अनंत सिंह के घर छापेमारी के दौरान उस वक्त यह मामला काफी गरगाया था। छापेमारी के दौरान अनंत सिंह के घर कई हथियार मिले थे।

 बतौर एसपी मुंगेर में पहली पोस्टिंग

मुंगेर में बतौर एसपी पहली पोस्टिंग है। यहां पर वह हथियार तस्करों और नक्सलियों पर कार्रवाई को लेकर सबसे अधिक सुर्खियों में रहीं। वह हर बड़े ऑपरेशन को खुद लीड करती हैं।

बांका के डीएम सुहर्ष भगत से हुई है शादी

लिपी सिंह की शादी बांका के जिलाधिकारी सुहर्ष भगत से हुई है। सुहर्ष इससे पहले पटना और भागलपुर में पदस्थापित थे। बतौर जिलाधिकारी बांका में उनकी पहली पोस्टिंग है। सुहर्ष भगत भी अपने काम-काज को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं।

मुंगेर की घटना के बाद लोग ले रहे निशाने पर

मुंगेर में मूर्ति विसर्जन की घटना के दौरान हुए बवाल के बाद लोग लिपी सिंह को निशाने पर ले रहे हैं। लोगों का कहना है कि अगर पुलिस जल्दबाजी नहीं करती तो इस तरह का बवाल नहीं होता। वहीं, पुलिस का मानना है कि इस बवाल के पीछे असामाजिक तत्वों का हाथ है। एसपी लिपी सिंह ने लोगों से अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की है।

व्यवसायिक वर्ग भी एसपी से नाराज

दुर्गा पूजा में मूर्ति विर्जन के दौरान पुलिस की कार्रवाई से व्यवसायिक वर्ग भी नाराज हैं। मुंगेर के चैंबर ऑफ कॉमर्स ने अनिश्चितकालीन बाजार बंद का आह्वान किया है। वे इस पूरी घटना की न्यायिक जांच की मांग कर रहे हैं। पूरी घटना पर पुलिस मुख्याय से भी नजर रखी जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.