Move to Jagran APP

मजदूर अधिकार दिवस : RJD ने पीटी थाली, बोले-गरीब का पेट खाली... शाह कर रहे वर्चुअल रैली

आरजेडी ने मजदूर अधिकार दिवस के तहत पूरे राज्‍य में थाली बजाया। केंद्र व राज्‍य सरकारों की नीतियों के विरोध में हमला किया।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Sun, 07 Jun 2020 01:06 PM (IST)Updated: Sun, 07 Jun 2020 01:06 PM (IST)
मजदूर अधिकार दिवस : RJD ने पीटी थाली, बोले-गरीब का पेट खाली... शाह कर रहे वर्चुअल रैली
मजदूर अधिकार दिवस : RJD ने पीटी थाली, बोले-गरीब का पेट खाली... शाह कर रहे वर्चुअल रैली

भागलपुर, जेएनएन। केंद्रीय गृह मंत्री सह भाजपा के पूर्व राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अमित शाह की वर्चुअल रैली (Virtual Rally) के विरोध में राष्‍ट्रीय जनता दल (RJD) ने जमकर थाली पीटा। बिहार विधानसभा के प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के आह्वान पर आरजेडी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने वर्चुअल रैली के विरोध में रविवार को 11 बजे से 10 मिनट तक ताली पीटी। उधर, जनता दल यूनाइटेड (JDU) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आरजेडी के कार्यक्रम का विरोध किया।

loksabha election banner

राजद रैली पर उठाए सवाल

आरजेडी ने 'मजदूर अधिकार दिवस' के तहत पूरे राज्‍य में थाली बजाया। केंद्र व राज्‍य सरकारों की नीतियों के विरोध में हमला किया। राजद ने कहा इस डबल इंजन सरकार में गरीब का पेट खाली है। राजद नेताओं ने कहा कि देश में करोड़ लोग कोरोना काल में बेरोजगार हो गए हैं। बिहार में कोरोना से हाहाकार मचा है। लेकिन सरकार को डिजिटल रैली की चिंता है। सरकार को परेशान जनता की सहायता में करना चाहिए था। लेकिन वर्चुअल रैली कर पैसा बर्बाद कर रही है।

भागलपुर में राजद ने किया प्रदर्शन 

भाजपा के वर्चुअल रैली के विरोध में रविवार को राष्ट्रीय जनता दल ने थाली-कटोरा पीटकर गरीब अधिकार दिवस मनाया। केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर नारेबाजी की। एनडीए की सरकार को तानाशाह शासक बताया। राजद जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर यादव सुबह 11 बजे नाथनगर में घर के बाहर परिवार के साथ थाली-कटोरा बजाया। इसके बाद प्रधान सचिव विश्वजीत कुशवाहा, महिला मोर्चा की अध्यक्ष रिंकू राज, उपाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, महासचिव रितेश मेहता, जेपी यादव, मंजीत ठाकुर, राजाराम यादव के साथ थाली-कटोरा पीटा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि बाहर से आए प्रवासियों के प्रति सरकार को चिंता नहीं है। क्वारंटाइन सेंटर में किसी तरह का इंतजाम नहीं है और केंद्रीय गृह मंत्री को विधानसभा चुनाव की पड़ी है। गृह मंत्री रविवार को ऑनलाइन रैली करेंगे। उधर, प्रदेश महासचिव डॉ. चक्रपाणि हिमांशु ने अकबर नगर राजद कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ विरोध जताया। महासचिव ने कहा कि कोरोना महामारी से प्रवासी परेशान हैं और केंद्रीय गृह मंत्री को चुनाव की पड़ी है। बाहर से लौटे लोगों को रोजगार की जरूरत है। वहीं, भाजपा वर्चुअल रैली के जरिए राजनीति कर रही है।

प्रधान सचिव ने कहा कि अपराध का ग्राफ बढ़ा है। गरीब परिवारों का राशन कार्ड नहीं बना है। प्रवासियों के खाते में पैसे नहीं जा रहे हैं। सरकार को इस बात की चिंता नहीं है। इस मौके पर अरुण चौधरी, अंजीत कुमार, सुमन कुमार, बृजेश कुमार, प्रीतम ठाकुर, मनीष कुमार, सोनू कुमार, कुणाल कुमार, राजीव कुमार सहित कई कार्यकर्ता थे। उधर, नाथनगर में प्रखंड अध्यक्ष छत्रधारी मंडल ने कार्यकर्ताओं के साथ विरोध किया। शहरी क्षेत्र में भी राजद ने थाली-कटोरा पीटकर विरोध दर्ज किया।

इसके अलावा मुंगेर, सहरसा, अररिया और मधेपुरा में भी राजद ने थाली बजाई। इस दौरान जिले भर में कई स्थानों पर विरोध का यह कार्यक्रम हुआ। 

सहरसा। अपने आवास पर थाली पीटते राजद के प्रदेश सचिव अजय कुमार सिंह।

अररिया।प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर राजद ने जोकीहाट विधायक शाहनवाज आलम के नेतृत्व में सैकडों कार्यकर्ताओं ने रविवार को जोकीहाट में थाली पीटकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

सुपौल। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर राजद्रोह विधायक रधुवंशी कुमार यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने थाली पीटकर विरोध दिवस मनाया। उधर प्रखंड क्षेत्र में कार्यकर्ताओं ने अपने अपने आवास पर थाली पीटकर अपना विरोध जताया।

राजद नेताओं व कार्यकर्ताओं ने बजाई थाली

मधेपुरा। राजद ने जिले में गरीब अधिकार दिवस मनाया। कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों के पास थाली पीटकर सरकार के खिलाफ में विरोध किया। जिलाध्यक्ष जयकांत यादव, प्रदेश महासचिव ई.प्रभाष कुमार सहित अन्य नेताओं ने बताया कि सरकार की गलत नीतियों के कारण प्रवासी मजदूरों की मौत हो रही है। हर मोर्चे पर सरकार विफल साबित हो रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.