सैंडिस में क्राफ्ट बाजार अब 11 मार्च तक
समिति के संयोजक संजय सिंह ने बताया कि आर्टिजनों के आर्थिक क्षति की भरपाई के लिए नौ के बदले अब 11 मार्च तक आयोजित की जाएगी।
भागलपुर। सैंडिस कंपाउंड मैदान में वस्त्र मंत्रालय द्वारा आयोजित क्राफ्ट बाजार में शनिवार को आंधी और बारिश की वजह से आर्टिजनों को करीब 10 लाख का नुकसान हुआ है। कस्तूरबा महिला विकास कल्याण समिति के संयोजक संजय सिंह ने बताया कि आर्टिजनों के आर्थिक क्षति की भरपाई के लिए नौ के बदले अब 11 मार्च तक आयोजित की जाएगी।
शहरवासियों को भी आर्टिजनों द्वारा तैयार उत्पाद खुब पसंद आ रहा है। बाजार में 14 राज्यों के हस्तशिल्पियों के उत्पाद का स्टाल है। मेले में भदोही की कारपेट, सहारनपुर का फर्नीचर, दिल्ली का ब्लॉक प्रिंटिंग, उतराखंड और झारखंड की खादी वस्त्रों की मांग बढ़ी है।
उत्तराखंड के आर्टिजनों द्वारा तैयार शर्ट और कुर्ता सस्ते दामों पर उपलब्ध कराया जा रहा है। 200 से 300 रुपये तक में शर्ट और कुर्ता की बिक्री की जा रही है। बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले और लजीज व्यंजनों के स्टाल पर भीड़ लगी रही। सुबह 11 बजे से रात्रि नौ बजे तक मेले का आयोजन किया जा रहा है।