Move to Jagran APP

मिथिलांचल में हर साल धूमधाम से मनाया जाता है भाईचारा का महान पर्व कोजागरा, पान और मखान सहित इन चीजों की है प्रधानता

मिथिलांचल का कोजागरा पर्व कल है। पौराणिक कथा के अनुसार इस पर्व को सबसे पहले भगवान राम के वनवास से लौटने के बाद कोजगरा के रूप में मनाया गया था। यहां पर लोग इसे धूमधाम से मनाते हैं। इसको लेकर और भी कई तरह की मान्यताएं हैं।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Thu, 29 Oct 2020 03:39 PM (IST)Updated: Thu, 29 Oct 2020 03:39 PM (IST)
मिथिलांचल में हर साल धूमधाम से मनाया जाता है भाईचारा का महान पर्व कोजागरा, पान और मखान सहित इन चीजों की है प्रधानता
पान और मखान का महत्‍व कोजागरा पर्व में बहुत अधिक है।

सुपौल, जेएनएन। आश्विन शुक्ल पक्ष पूर्णिमा को कोजागरा पर्व लक्ष्मी पूजन के नाम से मनाया जाता है। इसको शरद पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन प्रदोषकाल में लक्ष्मीजी का पूजन किया जाता है। इस दिन घर की पूरी तरह साफ-सफाई कर पूजन किया जाना चाहिए। सायंकाल में घर के द्वार पर हव्यवाहन, पूणेन्दु, सभार्यरूद्र, स्कन्द, नंदीश्वरमुनि, सुरभि, निकुंभ, लक्ष्मी, कुबेर, इंद्र का पूजन करें।

loksabha election banner

इस बारे में आचार्य पंडित धर्मेंद्रनाथ मिश्र ने बताया कि पौराणिक कथा के अनुसार इस पर्व को सबसे पहले भगवान राम के वनवास से लौटने के बाद कोजगरा के रूप में मनाया गया था। तब से मिथिलांचल में इस पर्व को मनाने की परंपरा कायम है। वैसे कोजगरा शब्द का अर्थ होता है जागते रहो। उन्होंने कहा कि मान्यता है कि समुंद्र मंथन से निकली अमृत की वर्षा कोजागरा की रात ही हुई थी। इसलिए इस रात खुले आसमान के नीचे जागते रहने से आसमान से होने वाली अमृत की वर्षा शरीर पर पड़ती है, जिससे सभी रोगों का नाश होता है। एक अन्य कथा का जिक्र करते हुए आचार्य ने कहा कि द्वापर युग में आश्विन शुक्ल पक्ष के पूर्णिमा अर्थात शरद पूर्णिमा को ही भगवान श्रीकृष्ण ने महारास करके समस्त प्राणियों को आध्यात्मिकता का संदेश दिया था। तभी से यह महोत्सव के रूप में मनाए जाने लगा।

मिथिलांचल में कोजागरा पर्व शुक्रवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके लिए मिथिलांचल के नवविवाहितों के यहां व्यापक तैयारी की गई है। लड़की पक्ष के द्वारा वर पक्ष के यहां भेजे जाने वाली भोज सामग्री की भी व्यापक तैयारी की गई। ये सारे सामान कोजागरा के दिन लड़के के घर भेजा जाएगा। इस दिन मिथिला के प्रसिद्ध फल मखान की भी जमकर खरीदारी होती है। वैसे तो यह पर्व सभी घरों में मनाया जाता है, लेकिन मैथिल समाज में इस पर्व का उत्साह कुछ खास ही होता है। खासकर मैथिल नव विवाहित लड़का पक्ष द्वारा अपने घर व आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई कर आकर्षक ढ़ंग से सजाया जाता है। लड़की पक्ष की ओर से लड़का पक्ष के घर पान, मखान, मिठाई, वस्त्र आदि उपहार स्वरूप समाज के लोगों के स्वागत के लिए भेजा जाता है। धार्मिक आयोजन के बाद लड़का ससुराल से आये वस्त्र पहनकर धार्मिक कार्यक्रम संपन्न करता है। इसके बाद भोज का आयोजन होता है। जिसमें मेहमानों व समाज के लोगों के बीच पान, मखान के साथ मिष्ठान का वितरण किया जाता है। इस दौरान समाज के लोग आपसी दुश्मनी व वैर की भावना को भूल एक-दूसरे के दरवाजे पर जाते हैं तथा पान, मखान व मिष्ठान मांग कर खाते हैं। यही कारण है कि इस पर्व को मिथिला में भाईचारा का महान पर्व माना जाता है।

पूजन की विधि

आचार्य ने बताया कि सायंकाल में लक्ष्मी पूजन का सर्वोत्तम समय है। पूजन में गंगाजल, तिल, जौ, अक्षत, चंदन, रक्तचंदन, रौली, मौली, बिल्वपत्र, खीर आदि से पूजन करने से लक्ष्मीजी की कृपा बनी रहती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.