संगीत कार्यक्रम में भगदड़, लाठी चार्ज
भागलपुर । महान पाश्र्र्व गायक किशोर कुमार की 87वीं जयंती पर गीत-संगीत का आयोजन गुरुवार शाम क
भागलपुर । महान पाश्र्र्व गायक किशोर कुमार की 87वीं जयंती पर गीत-संगीत का आयोजन गुरुवार शाम को किशोर कुमार फैंस एसोसिएशन द्वारा छोटी खंजरपुर रोड पर किया गया। इस दौरान उत्साहित दर्शकों ने कार्यक्रम में व्यवधान डालने का प्रयास किया। युवा वर्ग मंच के करीब पहुंचना चाह रहे थे। इसके कारण अचानक भगदड़ मच गई। भगदड़ मचने के बाद पुलिस का लाठियां चटकानी पड़ी। पुलिस की लाठी से कुछ लोग चोटिल हुए हैं। इसके बाद कार्यक्रम को बंद कर दिया गया।
छोटी खंजरपुर रोड में किशोर दा की याद में चैलेंज रोड शो म्यूजिकल कंपीटिशन का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने अपने गीत-संगीत के माध्यम से किशोर दा की याद ताजा कर दी। कार्यक्रम की शुरूआत किशोर कुमार फैंस एसोसिएशन व बिहार-बंगाली समिति बरारी शाखा के सदस्यों द्वारा किशोर दा के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन के साथ किया गया। इस दौरान गायक संजीव दुबे को बंगाली समिति द्वारा किशोर दा की उपाधि दी गई। उन्होंने भोले ओ भोले, चला जाता हू आदि गीत गाकर लोगों को मंत्र-मुग्ध कर दिया। प्रतियोगिता में 29 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। छात्र सोनू व छात्रा अनुश्री प्रथम, अभिलाष छितीय, श्वेता सिंह को तृतीय पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम में शांतनु गांगुली, श्रीनाथ सिंह, तापस घोष, तरूण घोष, अशोक सरकार, अमलान डे, उदय मजूमदार आदि मौजूद थे। वहीं बिहार बंगाली समिति बरारी शाखा की ओर से किशार दा की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का उद्घाटन तरूण घोष ने किया। इस मौके पर समिति के सचिव दुलाल सरकार ने तेरे जैसा यार कहां व जयंत ने रात कली एक ख्वाब में आई गीत गाकर किशोर दा को याद किया गया। इस मौके पर संयोजक अशोक चंद्र सरकार, असीम पाल, शोभा राजवंशी, बाबुल के साथ दर्जनों बच्चे मौजूद थे।