Move to Jagran APP

खैरा, जमुई पंचायत चुनाव 2021 परिणाम : जब मतदाताओं ने मुर्दे पर जताया भरोसा, बना दिया पंच, आप भी हो जाएंगे हैरान

खैरा जमुई पंचायत चुनाव 2021 परिणाम जमुई के खैरा प्रखंड का आज परिणाम निकला। हरखार पंचायत के वार्ड संख्या दो से सोहन मुर्मू पंच पद के लिए चुनाव लड़ रहे थे। छह नवंबर सोहन की मौत हो गई। 24 नवंबर को मतदान हुआ। वह चुनाव जीत गए।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Fri, 26 Nov 2021 09:48 PM (IST)Updated: Fri, 26 Nov 2021 09:48 PM (IST)
खैरा, जमुई पंचायत चुनाव 2021 परिणाम : जब मतदाताओं ने मुर्दे पर जताया भरोसा, बना दिया पंच, आप भी हो जाएंगे हैरान
सोहन मुर्मू बने पंच। मतदाताओं ने मृतक पर जताया भरोसा।

संवाद सहयोगी, जमुई। पंचायत चुनाव में मुर्दे भी निर्वाचित हो गए। यह कारनामा आठवें चरण के चुनाव में जमुई जिले के खैरा प्रखंड अंतर्गत हरखार पंचायत के वार्ड संख्या दो में हुआ है। यहां पंच के उम्मीदवार की मौत के बाद मतदान हुआ। मतदाताओं ने मृतक पर ही जताया भरोसा। सर्वाधिक मत देकर उन्‍हें विजयी बना दिया। इस चुनाव परिणाम की चर्चा हर ओर हो रही है।

loksabha election banner

अब सवाल उठता है कि मुर्दे को मतदाताओं ने वोट कर दिया या फिर प्रखंड और जिला प्रशासन की चूक के बाद चुनाव आयोग के वेबसाइट पर अपलोड करने में भी चूक हुई है। फिलहाल इस सवाल का जवाब किसी अधिकारी के पास नहीं है। जिला पदाधिकारी अवनीश कुमार सिंह ने प्रखंड विकास पदाधिकारी से संपर्क साधने की सलाह दी है। इधर प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी राघवेंद्र त्रिपाठी कहते हैं कि उसके मृत्यु की कोई सूचना आधिकारिक तौर पर उन्हें नहीं दी गई। इस कारण उनका नाम नहीं हटाया गया था। प्रत्‍याशि‍यों की सूची में उनके नाम दर्ज हैं। 

यह है मामला

हरखार पंचायत के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र संख्या दो से पंच पद के लिए सोहन मुर्मू तथा मूरा हेंब्रम ने नामांकन पर्चा दाखिल किया था। इस बीच छह नवंबर को सोहन मुर्मू की मौत हो गई। कहा जाता है कि ग्रामीणों ने इसकी मौखिक सूचना प्रखंड विकास पदाधिकारी को भी दी गई। इसके बाद 24 नवंबर को वहां मतदान हुआ।  मतदाताओं ने सोहन मुर्मू को जमकर वोट भी किया। सोहन को 148 मत प्राप्त हुए जबकि मूरा को 126 मत मिले। 22 मतों के अंतर से सोहन मुर्मू विजयी हो गए। इस परिणाम के बाद लगतार यहां चर्चा हो रही है। 

खैरा के प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी राघवेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि मामले की जानकारी मिली है। इसकी जांच करायी जाएगी। अगर चूक हुई होगी तो इसका सुधार किया जाएगा। उन्‍होंने कहा कि समान्‍यतया ऐसी चूक नहींं होती है। विजेता के नाम पर वेबसाइट पर अपलोड की जाती है।   


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.