Khagadia Weather Forecast : पछुआ हवा बढ़ा रही ठंड, तापमान में और होगी गिरावट, जानिए... मौसम पूर्वानुमान
Khagadia Weather Forecast अचानक मौसम ने करबट ले ली है। ठंड का प्रकोप बढ गया है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ने लगी है। इस बीच कोरोना का संक्रमण भी बढ़ने लगा है। ठंड में कोरोना होने का खतरा ज्यादा है।
खगडिय़ा, जेएनएन। Khagadia Weather Forecast : मौसम के बदले मिजाज के साथ तापमान का पारा तेजी से नीचे लुढ़कने लगा है। बीते शनिवार शाम से आरंभ हुई हल्की तेज हवा का चलना दूसरे दिन रविवार को भी जारी रहा। जिससे ठंड का प्रभाव बढऩे लगा है। रविवार को रह रहकर चल रही ठंढ़ी हवा का झोंका शरीर में सिहरन पैदा कर रही थी। पूर्वनुमान के अनुसार आने वाले पांच दिनों में बारिश की संभावना तो नहीं है, परंतु मंगलवार तक हल्की तेज हवा चलेगी। जिससे ठंड में इजाफा होगा और पारा तेजी से नीचे की ओर लुढ़केगा।
तापमान का पारा लुढ़क कर 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। रविवार को भी तापमान का अधिकतम पारा 27 और न्युनतम 11 डिग्री सेल्सियस तक रहा। बीते एक सप्ताह से ठंड अधिक बढऩे के कारण लोग अब दिन भी ठंड के कपड़े का इस्तेमाल करने लगे है। हलांकि रविवार को धूप तेज रही पर जारी पछुआ हवा दिनभर ठंड का एहसास कराती रही।
शाम में तापमान में और कमी हो गई। कृषि विज्ञान केंद्र खगडिय़ा के मौसम विज्ञानी डॉ. पूजा कुमारी ने जानकारी देते हुए बताया कि मौसम पूर्वनुमान के अनुसार मंगलवार तक 10-11 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। आने वाले तीन दिनों तक आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। हालांकि बारिश की संभावना नहीं है। आसमान में बादल छाए रहने व हवा के कारण तापमान में कमी आएगी। आने वाले पांच दिनों में तापमान अधिकतम 25-26 और न्यूनतम 10 - 11 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।
कोरोना का खतरा
ठंड बढ़ने से कोरोना का खतरा बढ़ता जा रहा है। तापमान में कमी होने के कारण लोगों को परेशानी बढ़ी है। चिकित्सकों की मानें तो ठड में कोरोना का खतरा बढ़ेगा। चिकित्सकों ने ठंड में ज्यादा सतर्क रहने की सलाह दी है। मास्क पहनकर घर से निकलने सहित शारीरिक दूरी का पालन करने से ही कोरोना से बचाव संभव है।