Move to Jagran APP

खगडिय़ा : पारिवारिक विवाद में बड़ी मम्मी ने कर दी ढाई साल के बच्चे की हत्या, शव को घर में ही कर दिया गायब

खगडि़या में पारिवारिक विवाद में एक महिला ने अपने देवर के बेटे की हत्‍या कर दी। इसके बाद शव को संदूक में बंद कर दिया। इसके बाद गांव के लोगों ने महिला को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।

By Abhishek KumarEdited By: Published: Thu, 08 Jul 2021 10:24 PM (IST)Updated: Thu, 08 Jul 2021 10:24 PM (IST)
खगडिय़ा : पारिवारिक विवाद में बड़ी मम्मी ने कर दी ढाई साल के बच्चे की हत्या, शव को घर में ही कर दिया गायब
बच्‍चे की हत्‍या की आरोपित महिला आशा देवी। जागरण।

 संवाद सूत्र, बेलदौर (खगडिय़ा)।  जिले के बेलदौर थाना अंतर्गत इतमादी पंचायत की गांधीनगर में जेठानी (बड़े भाई की पत्नी) ने अपनी देवरानी (छोटी भाई की पत्नी) के ढाई वर्षीय पुत्र की गला दबाकर निर्मम हत्या कर दी। हत्या बाद शव को घर में रखे ट्रंक में छुपा दिया। जेठानी आशा देवी ने इस घटना को गुरुवार की संध्या चार बजे के आसपास अंजाम दिया।

loksabha election banner

पड़ोसी के घर गई थी छोटू की मां  

मृतक बालक छोटू कुमार की मां गुडिय़ा देवी किसी कार्य से अपने पड़ोस में गई हुई थी। संध्या में जब वह वापस घर आई, तो छोटू को नहीं देख खोजबीन शुरू की। ग्रामीणों ने भी बाढ़ के पानी में डूबने की आशंका पर खोजबीन शुरू की। मालूम हो कि गांधीनगर अभी कोसी की बाढ़ के पानी से घिरा हुआ है। गांव के समीप होकर कोसी गुजर रही है।

कपड़े में लिपटा मिला शव 

घंटों खोजबीन बाद जब छोटू का अता-पता नहीं चला, तो उसकी मां ने शंका पर जेठानी के घर में बंद पड़े ट्रंक का ताला तुड़वाया। ट्रंक के अंदर से कपड़े में लिपटा ढाई वर्षीय छोटू का शव मिला। इसके बाद ग्रामीण आरोपित आशा देवी को पकड़ कर रखे हुए हैं। पुलिस को सूचना दी गई है। बेलदौर पुलिस घटना स्थल को रवाना हो चुकी है। एसआइ महानंद चौधरी ने कहा कि, ग्रामीणों की सूचना पर गांधीनगर के लिए निकल पड़े हैं। बारुण से नाव पकड़ गांधीनगर पहुंचेंगे। जानकारी अनुसार मोबाइल चोरी को लेकर बुधवार को आशा देवी और गुडिय़ा देवी के बीच विवाद हुआ था। ग्रामीणों के अनुसार प्रतिशोध में आशा देवी ने इस हृदय विदारक घटना को अंजाम दिया। गुडिय़ा के पति परदेस रहते हैं।

वहीं, इस घटना को लेकर गांव में तरह तरह की चर्चा हो रही है। लोगों की माने तो दोनों के बीच अक्‍सर विवाद होते रहता था। हालांकि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.