Move to Jagran APP

माहवारी के दौरान रखें सफाई, हाइजिंग पैड का उपयोग करें, जानें ऐसा नहीं करने पर क्या होगा

माहवारी के अगर 14वें दिन पानी का श्राव होता है तो यह सामान्य प्रक्रिया है, बीमारी नहीं है। इसके अलावा अगर खुजलाहट होती है तो इलाज की आवश्यकता है। जानें डॉ. अनुपमा सिंह ने क्या कहा...

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Sun, 14 Oct 2018 07:41 PM (IST)Updated: Sat, 20 Oct 2018 05:23 PM (IST)
माहवारी के दौरान रखें सफाई, हाइजिंग पैड का उपयोग करें, जानें ऐसा नहीं करने पर क्या होगा
माहवारी के दौरान रखें सफाई, हाइजिंग पैड का उपयोग करें, जानें ऐसा नहीं करने पर क्या होगा

भागलपुर (जेएनएन)। अक्सर ऐसा देखा गया है कि माहवारी के दौरान सफाई का ध्यान नहीं रखने की वजह से संक्रमण हो जाता है। सफेद पानी का श्राव होने लगता है और उसमें बदबू भी रहती है। इसे लिकोरिया भी कहा जाता है। माहवारी के दौरान हाइजिंग पैड का उपयोग करना चाहिए। अत: हमेशा सफाई का ध्यान रखना आवश्यक है। माहवारी के अगर 14वें दिन पानी का श्राव होता है तो यह सामान्य प्रक्रिया है, बीमारी नहीं है। इसके अलावा अगर खुजलाहट होती है तो इलाज की आवश्यकता है।

loksabha election banner

गर्भधारण करने के पूर्व महिलाओं को इसके लिए मानसिक तौर पर खुद को तैयार करना चाहिए। इसके लिए यह आवश्यक है कि वह अपने खानपान के प्रति ध्यान दें। क्योंकि गर्भस्थ शिशु का विकास मां के खानपान पर ही निर्भर करता है। ताकि हिमोग्लोबीन की कमी नहीं हो। इसके अलावा प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन सी का संतुलन भी बना रहे। हिमोग्लोबीन की कमी से प्रसव के वक्त या बाद में रक्तश्राव होने की संभावना बढ़ जाती है। आयरन की गोली, दाल, सोयाबीन, हरी सब्जी, मौसमी फलों, अंकुरित चना, गुड़ आदि के सेवन से आयरन की कमी नहीं होगी।

गर्भवती महिलाओं को कब्ज की शिकायत हो जाती है। कब्ज नहीं हो अत: अनार खाना चाहिए, उसका जूस नहीं पीएं। अनार खाने से कब्ज नहीं रहता। वहीं भारी सामान नहीं उठाए, झाडू दे सकती हैं लेकिन पोछा नहीं लगानी चाहिए। दैनिक जागरण द्वारा आयोजित प्रश्न पहर में आई जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल के स्त्री एवं प्रसव रोग विभाग में वरीय आवासीय चिकित्सक के पद पर कार्यरत डॉ. अनुपमा सिंह ने पाठकों द्वारा रोग संबंधी पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दिया।

प्रश्न : पत्नी के दोनों स्तनों में एक वर्ष से दर्द रहता है।

गणेश, इशाकचक

उत्तर : दर्द गांठ की वजह से भी हो सकती है। दवा से भी ठीक हो सकता है। अल्ट्रासाउंड करवाने से सही जानकारी मिलेगी। वैसे चिकित्सक से सलाह लें।

प्रश्न : मैं 16 वर्ष की हूं। सोने वक्त हड्डियों में दर्द होता है। पिछले कई दिनों से यह स्थिति है।

राखी, तिलकामांझी

उत्तर : कैल्शियम की कमी से दर्द होता है। दूध और दूध से बनी सामग्री का सेवन करें।

प्रश्न : पत्नी तीन माह से गर्भवती है। कब से आयरन की गोली खिलानी है।

सुमन कुमार, अलीगंज

उत्तर : अगर 11 ग्राम हिमोग्लोबीन है तो आयरन की गोली खिलानी है। गर्भधारण के तीन माह के बाद से आयरन की गोली देनी है ताकि हिमोग्लोबीन की कमी नहीं हो। साथ ही तीन, पांच और आठवें महीने अल्ट्रासाउंड करवाने से शिशु की स्थिति की जानकारी मिलती है।

प्रश्न : मेरी उम्र 35 वर्ष है। दो बच्चियां हैं। परिवार नियोजन करवाना उचित होगा।

प्रियंका कुमारी, खरमनचक

उत्तर : अभी आपकी माहवारी समाप्त होने में आठ से 10 वर्ष लग जाएंगे। गर्भ निरोधक दवा या सूई लें सकती हैं। इसके अलावा परिवार नियोजन करवाने में भी कोई परेशानी नहीं होगी। ऑपरेशन दूरबीन से भी होता है, छोटा छिद्र कर ऑपरेशन किया जाता है।

प्रश्न : कमर के उपरी हिस्से में दर्द होता है।

राखी, सबौर

उत्तर : दर्द निवारक दवा नहीं खाएं। इससे किडनी प्रभावित होती है। दूध और उससे बनी सामग्री का सेवन करें।

प्रश्न : मेरी उम्र 50 वर्ष है। स्तनों का दोनों नेपुल टाइट हो गया है।

सुमन, तिलकामांझी

उत्तर : संक्रमण भी हो सकता है अथवा कोई रोग भी। चिकित्सक से दिखा लें।

प्रश्न : मेरी उम्र 20 वर्ष है। नींद नहीं आती है और पीठ में दर्द होता है।

रुची कुमारी, भागलपुर

उत्तर : जंक फूड के सेवन से कई बीमारियां हो रही हैं। संतुलित भोजन करें। फल खाएं, तनाव से दूर रहें।

प्रश्न : पत्नी पांच माह से गर्भवती है। उसे पेट में दर्द रहता है।

संतोष, नाथनगर

उत्तर : गैस्टिक और स्टोन होने से भी पेट में दर्द हो सकता है। अल्ट्रासाउंड से जानकारी मिल जाएगी। अस्पताल में इलाज करवा लें।

प्रश्न : चार वर्ष पूर्व शादी हुई है। गर्भ नहीं ठहर रहा है।

राम कुमार, पीरपैंती

उत्तर : दंपति जांच करवा लें। हो सकता है दोनों में कुछ गड़बड़ी हो।

प्रश्न : पेशाब के रास्ते में जलन होता है। सफेद पानी भी गिरता है।

सोनी कुमारी, भीखनपुर

उत्तर : माहवारी के समय सफाई पर ध्यान देना चाहिए। साफ कपड़ा या पैड का उपयोग करना चाहिए। ऐसा नहीं करने से संक्रमण होने से सफेद पानी गिरने लगता है।

प्रश्न : मेरी उम्र 15 वर्ष है। सफेद पानी गिरता है। दो दिन में ही माहवारी बंद हो जाती है।

अंजना, मुंदीचक

उत्तर : सफाई पर ध्यान नहीं देने से संक्रमण हो जाता है। इसकी वजह से सफेद पानी गिरता है। हारमोन की समस्या से माहवारी दो दिनों के लिए रहती है। अस्पताल में महिला चिकित्सक से जांच करवा लें।

प्रश्न : मां की उम्र 50 वर्ष है। घुटना मोडऩे में दर्द होता है।

संजय कुमार, मिरजानहाट

उत्तर : बढ़ती उम्र के साथ ही कैल्शियम की कमी होने लगती है। दूध, हरी सब्जी खाने से कैल्शियम की कमी को पूरा किया जा सकता है।

प्रश्न : माहवारी कम होती है। खुजलाहट भी होती है, सफेद पानी गिरता है। संबंध बनाने पर जलन होता है।

संजू कुमारी, एकचारी

उत्तर : रक्त की कमी और संक्रमण से यौन रोग होने से ऐसा होता है। सफाई पर ध्यान दें। पति-पत्नी दोनों को एंटीबॉयोटिक दवा खानी पड़ेगी। चिकित्सक से जांच करवा लें। फिलहाल दूध, दाल, मौसमी फलों का सेवन करें। आयरन की गोली खाएं, ताकि खून की कमी ना रहे।

प्रश्न : पत्नी आठ माह की गर्भवती है। खानपान कैसा रहे कि शिशु और मां स्वस्थ रहें।

रवि कुमार, सुलतानगंज

उत्तर : अस्पताल में जांच करवाते रहे। अल्ट्रासाउंड से गर्भस्थ शिशु के विकास के बारे में जानकारी मिलती रहेगी। दूध, दाल, हरी सब्जी, मौसमी फल आदि का सेवन करें। आयरन की गोली लें। ताकि खून की कमी ना रहे। अनार खाने से कब्ज की शिकायत दूर रहेगी। मछली खाना भी लाभप्रद है। भारी सामान नहीं उठाए, चापाकल नहीं चलाएं और घर का पोछा नहीं करें।

प्रश्न : मेरी उम्र 35 वर्ष है। बच्चादानी बड़ी हो गई है। रक्तश्राव भी होता है। क्या बच्चादानी छोटा हो सकता है।

पिंकी कुमारी, लाल कोठी

उत्तर : परेशानी हो रही है तो बच्चादानी का ऑपरेशन करवा सकती हैं।

प्रश्न : सफेद पानी गिरता है, बदबू भी आती है।

मुन्नी साह, अलीगंज

उत्तर : सफाई पर ध्यान नहीं देने से संक्रमण होता है। अस्पताल में चिकित्सक से जांच करवा लें।

प्रश्न : मेरी उम्र 43 वर्ष है। रुक-रुक कर माहवारी होती है।

रागिनी, अकबरनगर

उत्तर : 50 वर्ष के बाद धीरे-धीरे माहवारी बंद होने लगती है। इसलिए कुछ वर्षों तक ऐसा होता है। चिंता करने की कोई बात नहीं है।

प्रश्न : मेरी उम्र 45 वर्ष है। सीढ़ी चढऩे में कमर और पैर में दर्द होने लगता है।

प्रतिमा सिंह, कहलगांव

उत्तर : बढ़ती उम्र के साथ हारमोन में भी बदलाव होने लगता है। दूध एवं दूध से बने पदार्थ दली, खोआ आदि का सेवन करें। कैल्शियम की दवा भी खाएं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.