Move to Jagran APP

Google Boy कौटिल्य पहुंचे भागलपुर, भगवान को बताया सुप्रीम पावर

भागलपुर में कौटिल्य की तीक्ष्ण बुद्धि और हाजिरजवाबी का उपस्थित भीड़ कायल थी। मंच पर पहुंचते ही उसने दोनों हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। लोग उसने मिलने को बेताब थे।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Mon, 07 Jan 2019 09:18 PM (IST)Updated: Tue, 08 Jan 2019 08:51 PM (IST)
Google Boy कौटिल्य पहुंचे भागलपुर, भगवान को  बताया सुप्रीम पावर
Google Boy कौटिल्य पहुंचे भागलपुर, भगवान को बताया सुप्रीम पावर

भागलपुर [जेएनएन]। कौटिल्य पंडित उम्र महज 11 साल। लेकिन दुनियाभर के देशों की राजधानी, उसके झंडे, जीडीपी सहित एस्ट्रोनॉमी और तमाम कई सवालों का जवाब पल भर व अनोखे अंदाज में देकर भागलपुर का दिल जीत लिया। बिलकुल सर्च इंजन गूगल की तरह स्कूली बच्चों के प्रश्नों के जवाब दिए। इसलिए तो उसका नाम पड़ गया गूगल ब्‍वॉय।
देश के राष्ट्रपति रहे कलाम से लेकर क्विज शो में अमिताभ बच्चन तक से इंटरएक्ट कर चुके कौटिल्य तुलसी सामाजिक संस्था द्वारा विवि स्टेडियम में आयोजित कंक्लेव में स्कूली छात्रों एवं बुजुर्गों से रुबरू हो रहे थे। उसने कार्यक्रम में उपस्थित दर्जनभर स्कूली बच्चों का हौसला बढ़ाते हुए कहा मेहनत करने वालों की कभी हार नहीं होती। पंडित कौटिल्य ने कहा रूचि के अनुसार लक्ष्य निर्धारित करें। उसमें डूब कर सौ फीसद अपना योगदान दें। खुद को पहचाने, स्वयं से प्रतियोगिता करे। सफलता के सर्वोच्च शिखर को हासिल कर लेंगे।

loksabha election banner

प्रतिभा देख भीड़ थी कायल

कौटिल्य की तीक्ष्ण बुद्धि और हाजिरजवाबी का वहां उपस्थित भीड़ कायल थी। मंच पर पहुंचते ही उसने दोनों हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। स्टेडियम में उपस्थित हर कोई कौटिल्य की प्रतिभा के कायल थे। दर्जनों अभिभावक अपने बच्चों को साथ लेकर कौटिल्य को दिखाने लाए थे।

 

कार्यक्रम में शरीक हुए कई स्कूल के बच्चों ने कौटिल्य की बातों को काफी ध्यान से सुना। गूगल ब्वॉय ने कहा कि हर व्यक्ति गॉड गिफ्टेड होता है। जीवन में सफल खुद को पहचानने से मिलती है। उसने कहा कि हमें अपनी कमजोरियों से लड़कर अपना बेस्ट देना पड़ता है। पंडित ने कहा कि डू व्हाट यू लव, लव व्हाट यू डू?

रूचि के अनुसार कौशल को करें विकसित

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बीआइटी मेसरा के पूर्व निदेशक डॉ. जे. झा ने कहा बड़ा बनना चाहते हैं तो रूचि के अनुसार अपने कौशल को विकसित करें। उन्होंने कौटिल्य को क्वांटम फिजिक्स के क्षेत्र में लाइट चेप्टर पर शोध करने की सलाह दी।

इसके पूर्व वैदेशिक मामले के जानकार व वरिष्ठ पत्रकार वेद प्रताप वैदिक ने स्काइप के माध्यम से लोकतंत्र विषय पर अपना विचार रखा। कौटिल्य के पिता पंडित सतीश शर्मा ने भी युवाओं को संबोधित किया। पूर्व डिप्टी मेयर डॉ. प्रीति शेखर ने भी अपना अनुभव शेयर की। कार्यक्रम का संयोजन संस्था के संस्थापक आलोक पाठक व मंच संचालन वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष पाठक ने किया।

गूगल ब्वॉय 12 घंटे लेते हैं नींद

कार्यक्रम में गूगल ब्वॉय से ऑटोग्राफ लेने की बच्चों में होड़ मच थी। हर कोई उसके साथ सेल्फी लेने को भी बेताब थे। इसके पूर्व छात्र-छात्राओं ने गूगल बॉय से कई प्रश्न भी किए। जवाब में उसने कहा कि वह रोजाना 10 से 12 घंटे सोते हैं। उनके आदर्श डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम हैं। सलमान खान उनके सबसे पसंदीदा अभिनेता है। बातचीत के दौरान जब उससे पूछा गया कि आपके राज्य की कलाकार सपना चौधरी को आपसे अधिक फैन है। जव़ाब में कहा कि वह अपने क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रही है। उन्होंने अंग प्रदेश, राजा कर्ण, बिहार के लोगों की बुद्धिमत्ता, तथागत तुलसी अवतार की आइक्यू पर भी अपनी राय रखी। भोजपुरी, हरियाणवी व अंगिका जैसे क्षेत्रीय भाषा को भी अपने अंदाज में सुनाकर सबको खूब हंसाया। उसने कहा कि जर्मन, जापानी, फ्रेंच और चाइनीज जैसी भाषा से यह देश निरंतर आगे बढ़ रहे हैं।

छात्रों ने यूं पूछे सवाल

कार्यक्रम में शरीक छात्रों ने कौटिल्य से सवालों की झड़ी लगा दी। पूछा, फिंगर प्रिंट समान क्यों नहीं होता? लक और हार्ड वर्क में क्या अंतर है? क्वांटम फिजिक्स क्या? हाजिरजबावी कौटिल्य का जबाव पाकर बच्चे गदगद हो गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.