Katihar Road Accident: फलका में कंटेनर की चपेट में आए जख्मी अधेड़ की इलाज के दौरान मौत
कटिहार में कुरसेला-फारबिसगंज स्टेट हाइवे -77 पर गोपालपट्टी चौक समीप सड़क दुर्घटना में घायल 55 वर्षीय रेशमलाल यादव की मौत हो गई। रविवार को दिन के करीब दो बजे एसएच 77 पर गोपालपट्टी गांव के समीप अनियंत्रित कंटेनर ट्रक ने साइकिल सवार रेशम लाल यादव को ठोकर मार दिया था।
जागरण संवाददाता, कटिहार। रविवार को फलका थाना क्षेत्र के कुरसेला-फारबिसगंज स्टेट हाइवे -77 पर गोपालपट्टी चौक समीप सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल 55 वर्षीय रेशमलाल यादव की इलाज के दौरान पूर्णिया स्थित अस्पताल में मौत हो गयी। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही गांव में मातम छा गया। स्वजनों की चीख पुकार से माहौल गमगीन हो गया। बताते चलें कि रविवार को दिन के करीब दो बजे एसएच 77 पर गोपालपट्टी गांव के समीप अनियंत्रित कंटेनर ट्रक ने साइकिल सवार रेशम लाल यादव को ठोकर मार दिया था।
भतीजा भी हो गया था घायल
घटना में रेशमलालगंभीर रूप से घायल हो गए थे। जबकि घटना में मृतक का 35 वर्षीय भतीजा रंजन यादव मामूली रूप से घायल हुआ था। घटना को लेकर आक्रोशित लोगों ने करीब एक घंटे तक सड़क जामकर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया था। सोमवार को शव गांव पहुंचते ही मृतक की पत्नी सुभद्रा देवी दहाड़ मार बार- बोर बेहोश हुए जा रही थी। बेसुध सुभद्रा को आस पास के लोग ढ़ांढ़स बंधाने की भरसकर कोशिश कर रहे थे। कारूणिक चित्कार से मौजूद लोग भी अपना आंसू नहीं रोक पा रहे थे। मृतक के पुत्र बिकास कुमार, ङ्क्षप्रस कुमार, पुत्री अनिता देवी, सुनीता कुमारी, सविता कुमारी, रानी कुमारी का भी रो-रोकर बुरा हाल था। मुखिया नीतू ङ्क्षसह, उपप्रमुख दीपशिखा सिंह, नित्यानंद मंडल, राजेश मंडल, अनहद मंडल, कंचन कुमार, ङ्क्षपटू यादव आदि ने अंचलाधिकारी से मृतक के परिजनों को आपदा राहत कोष से चार लाख के अनुदान की मांग की है।
तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम लगाने की मांग
कुरसेला-फारबिसगंज स्टेट हाइवे -77 पर गोपालपट्टी चौक समीप सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल 55 वर्षीय रेशमलाल यादव की मौत के बाद लोगों में आक्रोश व्याप्त है। लोगों का कहना है कि तेज रफ्तार वाहनों के कारण आए दिन लोग दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। लेकिन इस पर रोक नहीं लग रहा है।