Move to Jagran APP

Katihar News: पारिवारिक विवाद में रात दो बजे रात तक धरना पर जमे रहे पूर्व आरजेडी विधायक, पूर्व मंत्री पर FIR

Katihar News बरारी से राजद के पूर्व विधायक पारिवारिक विवाद में रात दो बजे तक धरने पर बैठे रहे। इस मामले में दो अलग-अलग FIR दर्ज की गई है। पूर्व विधायक ने पूर्व मंत्री समेत 16 को किया नामजद वहीं उनके भाई ने भी उनपर केस किया है।

By Abhishek KumarEdited By: Published: Fri, 27 Nov 2020 10:30 PM (IST)Updated: Sat, 28 Nov 2020 07:25 PM (IST)
Katihar News: पारिवारिक विवाद में रात दो बजे रात तक धरना पर जमे रहे पूर्व आरजेडी विधायक, पूर्व मंत्री पर FIR
घर के आगे बैठे बरारी के पूर्व राजद विधायक नीरज यादव।

कटिहार, जेएनएन। पोठिया ओपी क्षेत्र के पोठिया बस्ती में पूर्व विधायक नीरज यादव और उनके सगे भाई सह रेलवे स्टेशन मास्टर ललन कुमार यादव व अन्य के बीच उत्पन्न विवाद का पटाक्षेप आखिरकार थाना पहुंच कर ही हुआ। भाई की ओर से पूर्व मंत्री महेंद्र नारायण यादव की सह से उनके व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मारपीट का आरोप लगाते हुए घर के सामने सपरिवार धरना पर बैठे पूर्व विधायक रात के दो बजे तक वहीं जमे रहे। घटना के बाद से ही वहां दो-तीन थानों की पुलिस तैनात थी।

loksabha election banner

बाद में एसडीपीओ अमरकांत झा ने पूर्व विधायक को पूरे मामले में उचित कार्रवाई का भरोसा दिया और धरना समाप्त कराया। साथ ही दूसरे पक्ष को भी मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराने की बात कही। फिलहाल दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है। इसमें पूर्व विधायक द्वारा दर्ज प्राथमिकी में पूर्व मंत्री महेंद्र नारायण यादव समेत 16 लोगों को नामजद किया गया है। इधर पूर्व विधायक के भाई ने दर्ज प्राथमिकी में पूर्व विधायक समेत नौ लोगों को नामजद किया है। पुलिस दोनों मामला दर्ज करते हुए इसकी जांच शुरु कर दी है। 

पूर्व मंत्री की सह पर घटना को अंजाम देने का आरोप, 16 नामजद

दर्ज कांड में प्रथम पक्ष से पूर्व विधायक नीरज यादव दर्ज प्राथमिकी में पूरी घटना पूर्व मंत्री महेंद्र नारायण यादव के सह पर अंजाम दिए जाने का आरोप लगाया है। प्राथमिकी में ललन यादव, प्रभाष यादव, ङ्क्षपटू यादव, विजेंद्र यादव, ङ्क्षप्रस कुमार, पूर्व मंत्री महेन्द्र नारायण यादव, मनीष कुमार यादव, विकास कुमार यादव, नवीन कुमार, चंदन कुमार, मिथुन कुमार, पप्पू कुमार, गौतम कुमार, अर्चना देवी, प्रियंका देवी, अनु देवी सहित कुल 16 लोगों पर जबरन दरवाजे के पास आकर गाली देने तथा घर में घुस कर पत्नी व बच्चों के साथ मारपीट करने एवं करीब 90 हजार का जेवरात सहित 50 हजार रुपये नगद बक्से से लूटने का आरोप लगाया गया है। पूर्व विधायक श्री यादव ने दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि पूर्व मंत्री महेंद्र नारायण यादव के साथ उनकी पुरानी राजनीतिक दुश्मनी के कारण वे आपराधिक असमाजिक तत्वों को लेकर उनके घर पर जबरन घुस कर जानलेवा हमला किया है। इसमें पूर्व मंत्री पर खुलेआम उनकी हत्या कर देने की आदेश देने की बात कही गई है। लाठी डंडा व हथियार से लैस होकर विधायक ने अपने परिवार पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है।

भाई ने पूर्व विधायक समेत नौ लोगों पर लगाया गंभीर आरोप

द्वितीय पक्ष सह पूर्व विधायक के भाई ललन कुमार यादव ने पूर्व विधायक नीरज यादव व होनी यादव सहित कुल नौ लोगों पर पूर्व मंत्री महेंद्र नारायण यादव के गाड़ी पर हमला कर मारपीट कर जख्मी करने और गाड़ी का शीशा तोडऩे व सोने का चेन छीनने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें कई अन्य आरोप भी लगाए गए हैं। बहरहाल यह मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

तनाव कायम, गांव में पुलिस की तैनाती

इस घटना को लेकर दूसरे दिन शनिवार को भी गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। इसको देखते हुए एसपी विकास कुमार के निर्देश पर गांव में एक सेक्सन पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। साथ ही पोठिया ओपी अध्यक्ष सुनील कुमार राय द्वारा लगातार गांव में गश्ती की जा रही है।

उनके व उनके परिवार पर कातिलाना हमला किया गया। यह पूरी साजिश पूर्व मंत्री महेन्द्र नारायण यादव ने राजनीतिक विद्वेष के कारण रची थी। इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। साथ ही पार्टी अलाकमान को भी पूरी स्थिति की जानकारी दी गई है। उन्हें विश्वास है कि निष्पक्ष कानूनी कार्रवाई होगी। 

नीरज यादव, पूर्व राजद विधायक, बरारी। 

मैं पूर्व विधायक के पुत्र के जन्मोत्सव पर वहां गया था। राजनीतिक विद्वेष के कारण उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। यह उन लोगों के आपस का विवाद था, जिसमें जानबूझकर उनको घसीटने की कोशिश की गई है। प्रदेश नेताओं को भी पूर्व में पूर्व विधायक के भाई ने पूरी स्थिति की जानकारी दी थी। 

महेंद्र नारायण यादव, पूर्व मंत्री । 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.