Katihar Crime: शहर में चोरों का उत्पात, एक ही रात दो घरों से लाखों का समान उड़ा ले गए
Katihar Crime कटिहार में चोरों का आतंक बढ़ गया है। लगभर हर एक दो दिन के अंतराल पर किसी न किसी घर में चोरी की घटना हो रही है। छठ पर्व के दौरान भी चोरों ने खूब उत्पादत मचाया। दो घरों से लाखों के सामान ले भागे।
कटिहार, जेएनएन। छठ पर्व के दौरान शहर में चोरों ने जमकर उत्पाद मचाया। नगर थाना क्षेत्र के कालीबाड़ी मोहल्ले में एक सूने घर से अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम देकर हजारों की चोरी कर ली। चोरी की घटना के बाद शॉट सर्किट से घर में आग लग गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया। चोरों ने समीप ही स्थित कला प्रशिक्षण संस्थान का ताला तोड़ चोरी की कोशिश की।
वहीं सहायक थाना अंतर्गत ब्रह्मचारी मैदान के समीप एक घर का ताला तोड़ चोरों ने जेवरात सहित अन्य कीमती सामानों की चोरी कर ली। छठ पर्व को लेकर गृह स्वामी परिवार सहित बाहर गए हुए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की रात कालीबाड़ी मोहल्ले में रवि वर्मा नामक व्यवक्ति के घर का ताला तोड़ कीमती सामान की चोरी कर ली। गृहस्वामी के बाहर होने के कारण चोरी गए सामान का आकलन नहीं हो पाया है। बताया गया कि ग़हस्वामी पिछले एक महीने से कटिहार से बाहर हैं।
अलमारी में रखे कागजातों को यहां वहां फेंक दिया
चोरों ने आलमीरा तोड़ कागजात को यत्र-तत्र बिखेर दिया। शनिवार की अहले सुबह लोगों ने घर का ताला टूटा तथा धुआं निकलता देख नगर पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है। चोरी के बाद घर में आग लगने का कारण शॉट सर्किट बताया जा रहा है।
वहीं सहायक थाना के ब्रह्मचारी मैदान के समीप वार्ड नंबर सात में चोरों ने सेवानिवृत लिपिक अर्जुन तिवारी के घर से जेवरात सहित अन्य कीमती सामान की चोरी कर ली। चोरों ने घर के चार आलमीरा को तोड़ घटना को अंजाम दिया। घटना की जानकारी मिलते ही सहायक थानाध्यक्ष राजेश कुमार मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू की।