विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 04, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kali Puja 2021: प्रतिमा विसर्जन के लिए कृत्रिम तालाब तैयार, भरे गए हैं गंगा जल, गंगा में प्रतिमा विसर्जन पर रोक

By Abhishek KumarEdited By:
Published: Thu, 04 Nov 2021 01:20 PM (IST)

भागलपुर में मां काली की प्रतिमा का विर्जन इस बार भी गंगा में नहीं होगा। इसके लिए गंगा घाटोंं पर ...और पढ़ें

गंगा घाट पर बनाया गया कृत्रिम तालाब।
गंगा घाट पर बनाया गया कृत्रिम तालाब।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। शहरी क्षेत्र में मां काली की प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए मुसहरी घाट पर दो कृत्रिम तालाब बनकर तैयार हैं। तालाब में पंप सेट से गंगाजल भरा जा रहा है। 13 फीट गहरे तालाब में गुरुवार की दोपहर तक जल भंडारण पूरा हो जाएगा। विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बैरिकेङ्क्षडग कराई गई है।

-प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए गंगाजल भरे तालाब तैयार

-घाट किनारे एसडीआरएफ के जवान मोटरबोट के साथ करेंगे निगरानी

-स्टेशन चौक व आदमपुर में लगाए जाएंगे पेयजल स्टाल

-मुख्य बाजार वाले क्षेत्र में जेङ्क्षटग मशीन से होगा पानी का छिड़काव

-प्रतिमा विसर्जन के दौरान जगह-जगह पानी टैंकर की रहेगी सुविधा

घाट किनारे एसडीआरएफ के जवान मोटरबोट के साथ निगरानी करते रहेंगेे। तालाब किनारे हाइमास्ट टावर बनाए गए हैं। नगर निगम के योजना शाखा प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि बरारी व बूढ़ानाथ घाट के तालाबों में जल भंडारण हो गया है।

स्टेशन चौक एवं आदमपुर में आमजन के लिए पेयजल स्टाल लगाए जाएंगे। स्टेशन चौक एवं मुसहरी घाट पर पूजा समिति के लिए पंडाल भी बनेगा। गुरुवार से मुख्य बाजार वाले क्षेत्र में जेटिंग मशीन से पानी का छिड़काव होगा। शाम चार बजे से जेसीबी व तीन ट्रैक्टर, एक छोटा ट्रैक्टर तीन आटो टीपर के साथ समुचित सफाई व फागिंग कराई जाएगी। पांच नवंबर को प्रतिमा विसर्जन के दौरान जगह-जगह पानी टैंकर की सुविधा होगी।

78 से अधिक प्रतिमाओं का होगा विसर्जन

शहरी क्षेत्र में बंगाली समाज की काली प्रतिमाओं का विसर्जन पांच नवंबर को होगा। छह नवंबर को शोभा यात्रा के बीच निकालने वाली काली प्रतिमाओं का विसर्जन का होगा। 78 से अधिक प्रतिमाओं का विसर्जन मुसहरी घाट के कृत्रिम तालाब में होगा।

सड़कों के समतलीकरण का कार्य शुरू नहीं

भागलपुर स्टेशन चौक से खंजरपुर तक विसर्जन मार्ग में सभी सड़कों के समतलीकरण का कार्य अभी नगर निगम ने शुरू नहीं किया है। काली मंदिरों के आसपास सैनिटाइजर का छिड़काव नहीं हुआ है। काली मंदिर व पंडालों के संपर्क पथ की सफाई के लिए अभियान तो चलाया गया पर कई मार्ग पर अब भी गंदगी है।