कुतुबगंज महादेव तालाब ने निकाली गई कलश शोभायात्रा
कुतुबगंज वार्ड 51 स्थित महादेव तालाब काली स्थान प्रागंण से गुरुवार को कलश शोभायात्रा निकाली गई।
By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Feb 2020 02:12 AM (IST)Updated: Fri, 21 Feb 2020 02:12 AM (IST)
भागलपुर। कुतुबगंज वार्ड 51 स्थित महादेव तालाब काली स्थान प्रागंण से गुरुवार को कलश शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा मोदीनगर, मिरजानहाट, कचहरी चौक, तिलकामाझी होते हुए बरारी गंगा घाट पहुंची। यहां से जल भरने के बाद शोभायात्रा काली स्थान पहुंची। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
शोभायात्रा की अगुवाई समिति की अध्यक्ष शशि मोदी, सचिव उमा भूषण तांती, उपाध्यक्ष गोलू तिवारी, गोलू मोदी, मोहन यादव सहित अन्य कर रहे थे। अध्यक्ष ने बताया कि शुक्रवार को मंदिर प्रागंण में शिव-पार्वती विवाह का आयोजन होगा। 23 फरवरी तक अष्टयाम संकीर्तन का आयोजन होगा। तीन दिनों तक भंडारा का आयोजन और महाप्रसाद का वितरण होगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें