यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Justice For Ankita: भागलपुर में भी दुमका की बेटी अंकिता की मौत से आक्रोश, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंका गया
Justice For Ankita जहां इंटरनेट मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं देशभर में लोगों दुमका की बेटी की मौत ...और पढ़ें

Justice For Ankita, जांस, भागलपुर : श्रीराम सेना ने दुमका की बेटी अंकिता सिंह की निर्मम हत्या मामले पर आवाज उठाते हुए अपराधियों को फांसी की सजा दिए जाने की मांग की। पेट्रोल छिड़क आग लग कर किए गए इस निर्मम हत्याकांड के विरोध में संगठन ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत शोरेन का पुतला दहन किया। स्टेशन चौंक पर जमा हुए आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने सोरेन सारकर के खिलाफ नारेबाज़ी करते हुए दोषी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे जिला अध्यक्ष हर्षवर्द्धन ने मांग की कि अविलम्ब सरकार एसपीडी ट्रायल चलाकर हत्यारे को फांसी की सजा दिलाए। संरक्षक कुश पाण्डेय ने कहा कि सरकार के उदासीन रवैए के कारण आज झारखंड में लव जेहाद और धर्मानंतरन के मामले बढ़ रहे हैं और सरकार ऐसे असमाजिक तत्वों को प्रश्रय देने का काम कर रही है। इस कारण आज ऐसी घटना घटित हुई है। प्रवक्ता अनुज कुमार ने पीड़ित की परिजन को उचित मुआवज़ा दिलाने की मांग की।
ट्विटर पर ट्रेंड हुआ #JusticeForAnkita
'जैसे हम मर रहें हैं, वैसे ही शाहरुख़ को भी तड़प कर मरना चाहिए' ऐसा झारखंड के दुमका में जिंदा जलाई गई अंकिता सिंह के आखिरी शब्द थे। इन अल्फाजों ने लोगों को झकझोर के रख दिया है। अंकिता की मौत पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। इसी बीच इंटरनेट मीडिया पर आरोपी शाहरुख का एक वीडियो तेजी के साथ वायरल हो गया। जिसने लोगों को और ज्यादा आक्रोशित कर दिया।
इस वीडियो में मुख्य आरोपी शाहरुख पुलिस कस्टडी में है और सीना चौड़ा कर मुस्कराते हुए जा रहा है। जैसे उसे इस बात का तनिक भी मलाल नहीं कि वो राक्षस बन गया। देखते ही देखते शाहरुख की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। अंकिता को इंसाफ दिलाने के लिए ट्विटर पर 'जस्टिस फॉर अंकिता' और 'अंकिता के हत्यारे को फांसी दो' हैश टैग के साथ अपनी प्रतिक्रिया देने लगे। जो इंटरनेट मीडिया पर ट्रेंड करने लगा।
