भागलपुर के कार्यकर्ताओं से जेपी नड्डा के हैं काफी घनिष्ठ संबंध... बता रहे भाजपा जिलाध्यक्ष : Bhagalpur News
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को बनाए जाने पर भागलपुर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं अमित शाह को बधाई दी।
भागलपुर [जेएनएन]। जेपी नड्डा के भारतीय जनता पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत होने पर भागलपुर जिले के भाजपा के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने कहा है कि जेपी नड्डा का बिहार से विशेष लगाव रहा है। नड्डा का जन्म पटना में होने और स्नातक तक की पढ़ाई पटना विश्वविद्यालय में होने से उनका बिहार के लोगों से काफी लगाव है।
मनोनयन पर भाजपा के जिला अध्यक्ष रोहित पाण्डेय ने कहा कि नड्डा के साथ वर्षों काम करने का अनुभव है। युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने देशभर में हजारों कार्यकर्ताओं को सीधे भाजपा में शामिल कराया। पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने 10 दिन लगातार भागलपुर में दिया था। स्थानीय कार्यकर्ताओं से उनकी काफी घनिष्ठ संबंध है। रोहित पांडेय ने कहा कि हमारे भी उनके काफी बेहतर और अच्छे संबंध हैं। संगठन को लेकर उनके कई बार चर्चा हुई है। सांगठनिक विस्तार में उन्होंने कई बार मुझे सुझाव भी दिए हैं। वे काफी प्रभावशाली नेता हैं।
विधान पार्षद डॉ एनके यादव ने कहा कि जेपी नड्डा एक बेहतरीन इंसान हैं। वे पार्टी के सामान्य कार्यकर्ताओं से भी आसानी से मिलते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी कई बार उनसे फोन पर और मिलकर बातचीत हुई है, जिससे मैं उनके व्यावहार से काफी प्रभावित हुआ हैं। नड्डा के कार्यकाल में बीजेपी और बेहतर करेगी।
जिला मीडिया प्रभारी रोशन सिंह ने कहा कि विद्यार्थी परिषद और युवा मोर्चा का नेतृत्व करने के बाद नड्डा को भाजपा का नेतृत्व मिलना युवाओं को उत्साहित कर रहा है। मनोनयन पर जिला महामंत्री विजय कुशवाहा, सरस्वती कुमार, मुकेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष दिलीप निराला, संतोष कुमार, प्रो किरण सिंह, सोनू घोष, आशा ओझा, शशि शंकर राय, विपुल सिंह, सुधीर भगत, प्रदीप जैन, डॉ विनय गुप्ता, श्यामल किशोर मिश्रा, राजीव तिवारी, वीरेश मिश्रा, मुकुल कुमार अभिनव सिंह, संजीव सिंह, प्रिंस मंडल, मनीष दास, प्यारे हिन्द, डॉ प्रीति शेखर सहित कई कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया।
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को बनाए जाने पर शाहकुंड मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं अमित शाह को बधाई दी है। साथ ही जेपी नड्डा के नेतृत्व में भाजपा और आगे प्रगति करे इसकी शुभकामना भाजपा कार्यकर्ताओं ने जाहिर की है। खुशी व्यक्त करने वालों में भाजपा मंडल अध्यक्ष गोपाल सिंह, महामंत्री ललन झा, सजौर मंडल अध्यक्ष संजय चौधरी, प्रफुल्ल कुमार सिंह, ललन सिंह, संजय मोदी सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता शामिल हैं। इन लोगों ने कहा जेपी नड्डा के नेतृत्व में सबका साथ सबका विकास होगा।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप