Move to Jagran APP

ठंड में संभलकर रहें... इस दौरान बढ़ जाता है जोड़ों का दर्द, जानिए चिकित्सक की राय

दैनिक जागरण के प्रश्न पहर कार्यक्रम में जेएलएनएमसीएच के न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. पंकज कुमार ने पाठकों के सवाल के जवाब दिए। इस दौरान उन्होंने कई प्रश्नों का जवाब दिया। बेहतर इलाज बताए।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Mon, 17 Dec 2018 05:17 PM (IST)Updated: Mon, 17 Dec 2018 05:17 PM (IST)
ठंड में संभलकर रहें... इस दौरान बढ़ जाता है जोड़ों का दर्द, जानिए चिकित्सक की राय
ठंड में संभलकर रहें... इस दौरान बढ़ जाता है जोड़ों का दर्द, जानिए चिकित्सक की राय

भागलपुर (जेएनएन)। ठंड लगने से सिर दर्द होने की संभावना बढ़ जाती है। रक्त नलिकाएं सिकुडऩे से रक्तचाप होने की भी संभावना रहती है। इसके अलावा ठंड के मौसम में खासकर वरीय नागरिकों में जोड़ों का दर्द बढ़ जाता है। इसके अलावा ठंड लगने से कमर में दर्द भी होने की संभावना रहती है। रक्तचाप (बीपी) मरीजों को ठंड में बचना अति आवश्यक है। उन्हें नियमित बीपी की जांच भी करानी चाहिए। कभी कभी सिर दर्द की शिकायत हो जाती है उसकी वजह ज्यादा देर तक भूखे रहने, तनाव और धूप में रहने से होता है। इसके अलावा माइग्रेन से भी सिर दर्द होता है। अगर स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहेंगे तो कोई रोग नहीं होगा। नियमित खानपान, व्यायाम और टहलना आवश्यक है। आरामतलबी जीवन जीने से भी कई बीमारियां हो रही हैं। रविवार को दैनिक जागरण द्वारा आयोजित प्रश्न पहर में जेएलएनएमसीएच के न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. पंकज कुमार ने पाठकों के सवाल के जबाव दिए।

loksabha election banner

प्रश्न : मेरी उम्र 68 वर्ष है। मुझे भूलने की बीमारी है। मधुमेह से भी पीडि़त हूं।

तारा देवी, नाथनगर

उत्तर : मौसमी फल खाएं, ताकि विटामिन की कमी पूरा हो सके। हरि सब्जी, सलाद आदि का भी सेवन करें। अस्पताल में चिकित्सक से इलाज करवा लें।

प्रश्न : मैं 30 वर्ष का हूं। 10 वर्षों से मानसिक रोग से परेशान हूं। आए दिन बेहोश हो जाता हूं।

मौसम कुमार, नाथनगर

उत्तर : अस्पताल के मानसिक रोग विभाग में इलाज करवा लें। मन को शांत रखने का प्रयास करें।

प्रश्न : किसी भी वस्तु को हिलते हुए देखता हूं तो मुझे भी चक्कर आने लगता है। खड़ा रहने में भी परेशानी होती है। नींद की दवा खाता हूं।

पप्पू अंसारी, पीरपैंती

उत्तर : आप शारीरिक एवं मानसिक रुप से परेशान हैं। मन को मजबूत बनाएं। धीरे-धीरे नींद की दवा खाने की आदत छोड़े।

प्रश्न : पीठ में खिंचाव की वजह से दर्द हो रहा है। नस में भी दर्द होता है

राम बालक तांती, कहलगांव

उत्तर : अचानक भारी सामान उठाने की वजह से ऐसा होता है। दर्द है तो व्यायाम नहीं करें। भारी सामान नहीं उठाएं।

प्रश्न : सिर में दर्द रहता है और घबराहट भी होती है।

रेखा, सबौर

उत्तर : माइग्रेन का लक्षण है। ज्यादा देर तक भूखे नहीं रहें। अस्पताल में इलाज करवा लें।

प्रश्न : गर्दन में दर्द रहता है। सिर झुकाने पर भी दर्द होने लगता हैं।

सरिता पाण्डेय, पीरपैंती

उत्तर : पतला तकिया लेकर सोएं। ठंड से बचें। ठंड के मौसम में भी दर्द होता है।

प्रश्न : मेरी मां को 2012 में ब्रेन हेमरेज हुआ था। अभी ठीक है। क्या सावधानी बरतें?

रमेश सिंह, सबौर

उत्तर : बीपी की हमेशा जांच करवाते रहें। बीपी बढऩे से ही चक्कर आता है और ब्रेन हेमरेज होने की संभावना रहती है।

प्रश्न : मुझे मधुमेह है। सिर में हमेशा दर्द रहता है।

राजीव, काजीपुर

उत्तर : मधुमेह को कंट्रोल रखें। ज्यादा देर तक भूखे नहीं रहें। इससे में सिर में दर्द होता है। इसके अलावा ज्यादा चिंता करने और तेज धूप से भी सिर में दर्द होता है।

प्रश्न : दो वर्ष का लड़का है। एक वर्ष पहले सिर में चोट लगी थी, वह रोने लगता है। शायद सिर दर्द करने से वह रोता हो।

संजय कुमार यादव, कहलगांव

उत्तर : सिर में चोट लगने से दर्द नहीं हो रहा है। ठंड लगने अथवा भूख लगने से रोता होगा।

प्रश्न : पढऩे के वक्त सिर में दर्द होने लगता है। आंख की भी जांच कराई, रोशनी ठीक है।

राजेश राज, हरेरामपुर डीह

उत्तर : माइग्रेन से दर्द हो रहा होगा। अस्पताल में जांच करवा लें।

प्रश्न : मेरी उम्र 18 वर्ष है। सिर दर्द करता है और चक्कर भी आता है।

संजय कुमार, सबौर

उत्तर : माइग्रेन भी हो सकता है अथवा आंख की रोशनी कम हो रही होगी। इसके अलावा ज्यादा देर तक भूखे रहने, तेज में धूप में रहने या ठंड लगने से भी सिर दर्द करता है। अस्पताल में जांच करवा लें।

प्रश्न : दो वर्ष पहले साइकिल से गिरा था। अभी भी पैर में दर्द होता है।

संतोष कुमार, भीखनपुर

उत्तर : कैल्शियम की कमी से भी जोड़ों में दर्द होता है। दूध, दही का सेवन करें। नियमित व्यायाम करें।

प्रश्न : मेरी उम्र 18 वर्ष है। सिर में प्रतिदिन दर्द होता है। बार बार उल्टी जैसा महसूस होता है।

नीतीश सिंह, पीरपैंती

उत्तर : आंख में भी परेशानी हो सकती है, अथवा माइग्रेन होगा। अस्पताल में जांच करवा लें।

प्रश्न : सिर में दर्द होता है। मोटरसाइकिल चलाते समय सिर में चोट लगी थी। मुझे बीपी भी है।

सोनू कुमार, नवगछिया

उत्तर : चोट लगने से और बीपी रहने से भी दर्द हो सकता है। बीपी बढऩे से चक्कर आने लगता है। जांच करवा लें।

प्रश्न : कमर और पैर में हल्का दर्द रहता है। ठंड भी ज्यादा लगती है।

कुंदन शर्मा, पन्नूचक

उत्तर : थायरायड भी हो सकता है, जांच करवा लें। तली हुई खाद्य सामग्री का सेवन करने से परहेज करें। दूध, दही ज्यादा खाएं।

प्रश्न : सिर में भारीपन रहता है। पैर में खिंचाव होता है।

जयप्रकाश ठाकुर, कहलगांव

उत्तर : ठंड से बचें। ठंड लगने से भी सिर भारी लगने लगता है। कैल्शियम की कमी से भी ऐसा होता है। दूध, दही, हरी साग-सब्जी खाएं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.