Move to Jagran APP

पूर्व मुख्‍यमंत्री सतीश प्रसाद सिंह को को श्रद्धांजलि देने खगड़िया पहुंचे झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन

बिहार के पूर्व मुख्‍यमंञी सतीश प्रसार सिंह को श्रद़धांजलि देने झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन हेलीकॉप्‍टर से नवगछिया पहुंचे। यहां से वे सड़क मार्ग द्वारा खगड़िया के लिए रवाना हुए। सतीशनगर पहुंच कर पूर्व सीएम के तेलीय चिञ पर पुष्‍पांजलि अर्पित किया।

By Amrendra TiwariEdited By: Published: Fri, 13 Nov 2020 04:25 PM (IST)Updated: Fri, 13 Nov 2020 04:25 PM (IST)
पूर्व मुख्‍यमंत्री सतीश प्रसाद सिंह को को श्रद्धांजलि देने खगड़िया पहुंचे झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन
खगडि़या के सतीशनगर पहुंचे झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन। उन्‍होंने बिहार के पूर्व मुख्‍यमंत्री सतीश प्रसाद सिंह को श्रद्धांजलि दी।

भागलपुर/खगड़िया, जेएनएन। एकीकृत बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्मृति शेष सतीश प्रसाद सिंह  के श्राद्ध संस्कार में शुक्रवार को शामिल होने खगडिय़ा जिले के सतीश नगर गांव पहुंचे। उन्‍होंने दिवंगत सीएम के तैलीय चित्र पर पुुष्‍पाजलि अर्पित कर उन्‍हें नमन किया। मौके पर  झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एनडीए पर  जमकर हमला बोला। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि बिहार में एनडीए जीतकर भी हार गई है। उन्होंने कहा कि 2017 के बाद से भाजपा देश में कहीं भी अपने बलबूते पर कोई भी सरकार नहीं बना पाई है। कई जगहों पर उन्होंने खरीद फरोखत कर  सरकार बनाई है। भाजपा निश्चित रूप से राजनीति में एक नई परिभाषा गढऩे की कोशिश में है। लोकतंत्र में ऐसी कोशिशें बहुत वक्त तक फायदेमंद नहीं रहती। उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव में राजद की ओर से एक भी सीट नहीं देने के सवाल पर कहा कि घर के अंदर क्या बात हुई यह हमलोगों का विषय है। इस मुद्दे पर वे खुलकर बोलने से बचे।इससे पूर्व सतीश नगर पहुंचने पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का वहां के लोगों ने जमकर स्‍वागत किया। उन्होंने लोगों से कहा कि इस घर से मैं व्यक्तिगत रूप से बचपन से जुड़ा हुआ हूं।

loksabha election banner

दो नवंबर को पूर्व सीएम का दिल्‍ली में हुआ था निधन 

मालूम  हो कि सतीश प्रसाद सिंह का निधन दिल्ली में दो नवंबर को हो गया था। उनका दाह-संस्कार उनके गांव सतीश नगर में चार नवंबर को किया गया। इसके पहले सीएम का हैलीकॉप्‍टर जेपी कॉलेज नवगछिया के मैदान में उतरा। इसके बाद वे सड़क मार्ग से खगडि़या के सतीशनगर के लिए रवाना हुए। उनके आगमन को लेकर प्रशासन सक्रिय थी। यहां से खगड़िया के लिए निकलने के क्रम में कई जगह जाम की स्थिति पैदा हो गई। जिससे लोगों को परेशानी का भी सामना करना पड़ा  जाम से जूझ रहे लोगों को अपनी राह बदलनी पड़ी। वहीं जो भीषण जाम में फंसे हुए थे उन्‍हें एक घंटे तक जाम हटने का इंतजार करना पड़ा । 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.