JDU : पार्टी की मजबूती और विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे कार्यकर्ता
JDU नवगछिया में जदयू ने पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को कई निर्देश दिए। लगातार बैठकें हो रही है। पार्टी इकाई का विस्तार किया जा रहा है।
भागलपुर, जेएनएन। जदयू के जिलाध्यक्ष विरेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में नवगछिया कार्यालय में लगातार होने वाले पंचायतों में होने वाले बैठक की समीक्षा की गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश के निर्देश के अनुसार निर्धारित तिथि के बीच प्रत्येक पंचायत में बैठक आयोजित होगी। जिसमें पंचायत अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष और बूथ सचिव की उपस्थिति अनिवार्य है। बैठकों के लिए जिला द्वारा पर्यवेक्षक की नियुक्ति होगी। प्रदेश से उपलब्ध कराये गये सूची के अनुसार बूथ अध्यक्ष और बूथ सचिव का भौतिक सत्यापन करेंगे। साथ ही जरूरत पडऩे पर सूची में संशोधन भी करेंगे। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष मुरारी मंडल, ललन महतो, मनोज लाल, अनिल पटेल, अतिपिछडा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह, शमीम मुन्ना, ज्ञानसक सिंह, मीडिया सेल जिला संयोजक रवि कुमार मौजूद थे। बैठक में कार्यकर्ताओं ने निर्णय लिया कि राज्य सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं। पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि नीतीश कुमार के ही नेतृत्व में बिहार में एनडीए चुनाव लड़ेगी।
खाता का स्टेटमेंट नहीं मिलने पर धरना पर बैठे छात्र जदयू नेता
नारायणपुर प्रखंड के सिंह मधुरापुर स्थित एसबीआइ बैंक शाखा में खाता का स्टेटमेंट निकालने आए छात्र जदयू के प्रदेश महासचिव अजय रविदास बैंक कर्मी की मनमानी के खिलाफ धरना पर बैठ गए। अजय के अनुसार बैंक में खाता का स्टेटमेंट मांगने पर बैंक कर्मी भड़क गया और मारपीट करने की धमकी देने लगा। इस पर वे बैंक में ही धरना पर बैठ गए। इसके बाद बैंक कर्मी ने स्टेटमेंट निकाल कर दिया। तब जाकर वे धरना से उठे।
सोनू बने युवा जदयू के प्रदेश महासचिव
सोनू शर्मा को प्रदेश महासचिव के पद पर मनोनित किया गया। युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सह टिकारी विधानसभा के विधायक अभय कुशवाहा ने प्रदेश महासचिव पद पर सोनू शर्मा को मनोनीत किया। सोनू भाजपा में प्रदेश कार्यसमिति आईटी सेल के सदस्य थे। पिछले दिनों वह भाजपा को छोड़ जदयू का दामन थामा था। सोनू को प्रदेश प्रभारी रणवीर नंदन, छात्र जदयू प्रदेश सचिव अजय रविदास, छात्र जदयू नवगछिया जिला उपाध्यक्ष रौशन कुमार ने बधाई दिया है।