Move to Jagran APP

जदयू के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष ललन सिंह ने कहा, वोटरों ने मेरे अभिमन्यू को चक्रव्यूह में फंसने नहीं दिया

एनडीए कार्यकर्ता सम्मान समारोह में मुंगेर पहुंचे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह। उनके साथ पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी उपेंद्र कुशवाह सहित कई दिग्गज नेता आए थे। कहा कि मुख्यमंत्री जल्द यहां आएंगे और आपकी समस्याओं को सुनेंगें और निदान करेंगे।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Fri, 26 Nov 2021 03:55 PM (IST)Updated: Fri, 26 Nov 2021 03:55 PM (IST)
जदयू के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष ललन सिंह ने कहा, वोटरों ने मेरे अभिमन्यू को चक्रव्यूह में फंसने नहीं दिया
मुंगेर तारापुर के आरएस कालेज में एनडीए कार्यकर्ता सम्मान समारोह।

संवाद सूत्र, तारापुर (मुंगेर)। मुंगेर के सांसद सह जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कहा कि तारापुर विधानसभा उप चुनाव की जीत का श्रेय पूरी तरह से एनडीए के हर कार्यकर्ता और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास को जाता है। तारापुर की जनता की मुस्तैदी की वजह से जीत हुई है। एनडीए प्रत्याशी राजीव कुमार सिंह अभिमन्यू की तरह चक्रव्यूह में फंस गए थे, एनडीए के वोट बैंक में सेंधमारी की कोशिश हुई थी, लेकिन यहां की जनता माथे पर तिलक लगाकर जीत सुनिश्चित कराने के लिए निकल गए। राष्ट्रीय अध्यक्ष शुक्रवार को तारापुर के आरएस कालेज में आयोजित एनडीए कार्यकर्ता सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि थे।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद इच्छा जताई है, वह जल्द तारापुर आएंगे और यहां की कार्यकर्ताओं से समस्याओं को जानेंगे और उसका निदान करेंगे। मुख्यमंत्री का तारापुर के लोगों के साथ खास सहानुभूति और लगाव है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि चुनाव के दौरान जनता से वादा किए थे कि तारापुर की हर समस्याओं को देखेंगे, उस वायदे पर पूरी तरह अटल हैं। यहां की समस्या लेकर लोग पहुंचे उसका खुद निदान करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने एक-एक कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया। विधायक राजीव कुमार सिंह को गांव-गांव जाकर समस्याओं से रूबरू होेने की बात कही।

संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि यहां की जनता ने विपक्ष को हासिए पर ला दिया। यहां की जनता राजद शासन को देखना नहीं चाहती है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का विकास 15 वर्षों में दिख रहा है। प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि जनता को मुख्यमंत्री के कार्यों पर भरोसा है, यहां की जनता बदलाव नहीं चाहती। भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने हर वर्ग को साथ लेकर चलते हैं, कोई ऐसा क्षेत्र नहीं है, जहां विकास नहीं हुआ है।

उप चुनाव प्रतिष्ठा की लड़ाई थी, एनडीए कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत और जोश के साथ काम किए। पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि उप चुनाव में एनडीए के एक-एक कार्यकर्ता टीम बनाकर काम किया। आज तक इतना वोट एनडीए को नहीं मिला है। मंत्री सुमित कुमार सिंह ने कहा कि यहां की जनता विकास देखना चाहती है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य विकास की ऊंचाई पर है।

सम्मान पाकर गदगद दिखे एनडीए के एक-एक कार्यकर्ता

तारापुर विधानसभा उप चुनाव में एनडीए को मिली जीत पर शुक्रवार को आरएस कालेज मैदान में सम्मान समारोह हुआ। एनडीए के सभी कार्यकर्ताओं सम्मान दिया गया, सभी सम्मान पाकर गदगद दिखे। कार्यकर्ताओं के चेहरे पर गजब सा उत्साह दिखा। समारोह में पहुंचे एनडीए के नेताओं ने कार्यकर्ताओं का हौसला आफजाइ किया तो सभी ने तालियां बजाकर नेताओं का स्वागत किया। पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि एनडीए को इतना वोट कभी नहीं मिला था, यह राजग गठबंधन के हर कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। विकास को यहां की जनता ने आंखों पर लिया और इस सीट को फिर से एनडीए को सौंपा। नवनिर्वाचित विधायक राजीव कुमार सिंह ने सभी लोगों को अभिनंदन किया।

विधायक ने कहा कि वे जनप्रतिनिधि नहीं है, सभी का बेटा बनकर काम करेंगे। एनडीए का झंडा बुलंद रहेगा। जदयू के उपाध्यक्ष सह एमएलसी संजय सिंह ने कहा कि यहां की जनता विकास चाहती है, मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जो विकास हुआ है, उसे बताने की जरूरत नहीं है। जनता सब देख रही है। यहां के लोगों ने विपक्ष की बोलती बंद कर दी और यह बता दिया है कि तारापुर की जनता एनडीए के साथ खड़ी है। जदयू के मुख्य वक्ता सह एमएलसी नीरज कुमार ने कहा कि जो वादा किया जाता है, उसे पूरा किया जाता है। यहां के लोग परिवारवाद को देखना नहीं चाहती, भ्रष्टाचार शासन को फिर से देखना नहीं चाहती है।

नीरज ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान मुंगेर सांसद सह जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने लोगों से वादा किया था कि जिस तरह मुंगेर और जमालपुर क्षेत्र में विकास हो रहा है। उसी तरह तारापुर की समस्याओं को खुद देखेंगे। एनडीए गठबंधन वादे पर खड़े उतरेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता जयराम विपल्लव ने कहा कि एनडीए का फोकस विकास पर है। यहां के कार्यकर्ताओं ने चुनाव में अपने दमखम का परिचय दिया है। हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन विजय कुमार सिंह ने कहा कि तारापुर की जनता ने साबित कर दिया है कि यहां किसी की दाल नहीं गलेगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काम पर सभी को भरोसा है।

एनडीए सम्मान समारोह में सभी कार्यकर्ताओं के प्रति नेताओं ने आभार जताया। एनडीए गठबंधन के सभी कार्यकर्ताओं को एक साथ बिठाकर भोज कराया। सम्मान पाकर सभी कार्यकर्ता काफी उत्साहित दिखे। धन्यवाद ज्ञापन भाजपा के जिलाध्यक्ष राजेश जैन ने किया। सम्मान समारोह में पूर्व एमएलसी संजय प्रसाद जदयू नेता सौरव निधि, विक्की कुमार सहित सैकड़ाें कार्यकर्ता थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.