Move to Jagran APP

जदयू विधायक गोपाल मंडल ने फ‍िर लांघी सीमा, भाजपा विधायक को दी धमकी, बोले-इस बार चुनाव जीतने नहीं देंगे

गोपालपुर के जदयू विधायक गोपाल मंडल ने बिहपुर के भाजपा विधायक ई शैलेंद्र को धमकी दी है। ईं. शैलेंद्र को फोन पर कहा अबकी बार नहीं बनने देंगे विधायक। अभिनंदन समारोह में नहीं बुलाने पर हुए विधायक हुए आग बबूला।

By Dilip Kumar shuklaEdited By: Published: Wed, 06 Jan 2021 02:14 PM (IST)Updated: Wed, 06 Jan 2021 02:14 PM (IST)
जदयू विधायक गोपाल मंडल ने फ‍िर लांघी सीमा, भाजपा विधायक को दी धमकी, बोले-इस बार चुनाव जीतने नहीं देंगे
गोपालपुर के जदयू विधायक गोपाल मंडल और बिहपुर के भाजपा विधायक ई शैलेंद्र।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। भागलपुर के भाजपा प्रत्याशी रोहित पांडेय पर गोपालपुर के जदयू विधायक गोपाल मंडल की ओर से किए गए कटाक्ष का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ है। इस बीच विधायक ने फिर सीमाएं लांघ दी। इस बार बिहपुर से भाजपा के विधायक ईं. शैलेंद्र को निशाने पर लिया। विधायक गोपाल मंडल ने यहां तक कह दिया कि अगली बार चुनाव जीतने नहीं देंगे।  फोन पर बातचीत के दौरान धमकी देने का ऑडियो बुधवार सुबह से ही वायरल हो रहा है। यह ऑडियो क्लिप भाजपा प्रदेश मुख्यालय और जदयू मुख्यालय भी पहुंच गया है। इसके बाद विवाद काफी बढ़ गया है। नवगछिया में बुधवार को भाजपाइयों ने बैठक कर गोपाल मंडल के बिगड़े बोले के खिलाफ खूब हमला बोला।

loksabha election banner

भूमिहार अरो बनिया के मारे फरट्ठी थौवा करी देबे

फोन पर गोपाल मंडल ने ईं. शैलेंद्र से कहा : हां इंजीनियर साहब। की समाचार छय। नागरिक अभिनंदन तोंय अपनों करवयलो हमरा नय बोलयले। भूमिहार सब हमरा वोट नय देलके लोजपा के वोट देलके। काठो के हडिय़ा एक बार चढ़ैय छय। अबकि बुलुआ जीतते तों हारवो। तों बिहपुर के राजनीति करो। तों गोपालपुर के भूमिहारों के पक्ष नहीं लय। विरोध करे वाला के विनोद से कही कर पार्टी से निकलबाय रहलो छिए। गोपालपुर के भूमिहार और बनिया के सैंते दय। झबुआ नाम के व्यक्ति को गंदी गाली देते हुए कहा कि भूमिहार अरो बनिया के मारे फरट्ठी थौवा करी देबे। अखिलेशवा यादव अर अभी जिंदा छय। साढ़े चार हजार वोट लावे वाला झबुआ तोरो कार्यक्रम में शामिल होले। विजय सिंह और चिकुआ झबुआ के प्रचार के लिए सैदपुर गैले। भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष के अनिलवा यादव ने खड़ा करलके। उस समय में तोरो प्रचार में जावै रहिए। विनोद मंडल के प्रचार में भेजलो रहिए। तों बिहपुर के राजनीति करो गोपालपुर नय आबो। तों अरो अनिलवा यादव हमरा पर केस करैलो ओकरा भूली गेलिए। लॉकडाउन में पवन चौधरी मिलतिये त ओकरा टिकट दिलाय देतिये। नय मिलले तबे तोरा टिकट दिलैलिए।  

ऑडियो का कुछ अंश

बातचीत के क्रम में उन्होंने झबुआ (गोपालपुर से राष्ट्रीय जन जन पार्टी के 2020 विस चुनाव प्रत्याशी) को भद्दी-भद्दी गालियां भी दी। कहा, भूमिहार और बनिया को फराठी मारकर थौआ (बर्बाद) कर देंगे। उन्होंने कुख्यात पूर्व मुखिया अखिलेश यादव के नाम की धमकी दी कि वह अभी जिंदा है और उसके साथी भी। साढ़े चार हजार वोट लाने वाला झबुआ आपके कार्यक्रम में शामिल था। विजय सिंह और चिकुआ झबुआ के चुनाव प्रचार में सैदपुर गए थे। भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष को पूर्व सांसद अनिल यादव ने चुनाव में खड़ा करवाया। हमने तुम्हें जिताने के लिए विनोद मंडल को प्रचार करने के लिए भेजा था। आप भूल गए कि अनिल ने मुझ पर केस किया था। लॉकडाउन में पवन चौधरी मिलते तो उन्हें ही टिकट दिला देते। वे नहीं मिले, इस कारण आपको टिकट दिलवा दिया।

वायरल ऑडियो में मेरी ही आवाज है। इंजीनियर शैलेन्द्र मेरे प्रयास से चुनाव जीते हैं। बुलो मंडल को हराकर शैलेन्द्र को चुनाव जिताया है। लेकिन हाल ही में हुए नागरिक अभिनंदन में उनके स्वागत में कई बागी नेता भी शामिल थे। उस कार्यक्रम में मुझे नहीं बुलाया गया। इस तरह के कृत्य का परिणाम उनको अगले चुनाव में भुगतना पड़ेगा। उनको कोई दिक्कत थी, बैठकर बात कर सकते थे। ऑडियो वायरल कर उन्होंने ठीक नहीं किया। - गोपाल मंडल, विधायक जदयू, गोपालपुर

इस तरह की बात बोलना गोपाल मंडल के लिए नई बात नहीं है। फ्रंट पर रहने के लिए कुछ भी बोल देते हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद मंडल विधायक से बोलवा रहे हैं। टिकट नहीं मिलने और मेरी जीत के बाद से विनोद मंडल मुझसे बदला रहे हैं। वो गोपाल मंडल से सट गए हैं। भाजपा कार्यालय को जदयू कार्यालय बना दिए हैं। इसकी शिकायत प्रदेश अध्यक्ष व संगठन महामंत्री से करेंगे। -- ईं. शैलेंद्र, विधायक भाजपा, बिहपुर

विधायक गोपाल मंडल और ईं. शैलेंद्र की हरकत राजनीति को शर्मसार करने वाली है। अगर गोपाल मंडल को बाहुबल पर इतना ही घमंड है तो अपनी पत्नी को जिला परिषद का चुनाव क्यों नहीं जीता पाए। वो दिन भूल गए जब 2005 के तत्कालीन गोपालपुर विधायक डॉ. आरके राणा ने नवगछिया बाजार में उनकी हेकड़ी निकाल दी थी। गोपाल मंडल मीडिया में बने रहने के लिए इस तरह की हरकत करते रहते हैं। गोपाल मंडल ने पूर्व लोकसभा सदस्य अनिल यादव को गाली दी है, इस पर विधान परिषद सदस्य डॉ. एनके यादव मौन क्यों है। -नीतेश कुमार यादव, राष्ट्रीय प्रवक्ता (युवा राजद)

जदयू व भाजपा विधायक के ऑडियो वायरल पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया दी

जदयू एवं भाजपा विधायक के आडियों वारयरल होने के लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया दी हैं। इसको लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवगछिया न्यायालय परिसर में प्रेस वार्ता कर अपनी बात को रखा। इस संबंध में पूर्व सांसद अनिल यादव ने कहा कि विद्वान अधिवक्ता से सलाह लेकर कानून का सहारा लेंगे। विधायक पर निलंबन की कार्रवाई हो। कार्रवाही नहीं होगी तो हम लोग चरणबद्ध आंदोलन करेंगे। मानहानि का केस यहां नहीं हुआ तो हाईकोर्ट में करेंगे। पार्टी कार्यलय में भाजपा के विधायक नहीं आने देने की बात कहते हैं। विधायक होकर किसान के खेत को अपराधियों के द्वारा जुतवाने की बात कहते हैं। भाजपा के नेता रोहित पांडे का अपमान किया हैं। भाजपा के विधायक की सख्या अधिक रहते हुए भी राज्य में जदयू की सरकार हैं। किसान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नितेंद्र सिंह उर्फ गुलबी सिंह ने कहा कि राजद के सरकार को बदलने के लिए हम लोगों ने भाजपा में ज्वाईन किया। उस समय गोपाल मंडल भी भाजपा में थे। हाइस्कूल के विद्यालय भवन का निर्माण विधायक के शाला ने किया था। भवन हैंड ओवर करने से पहले ही भवन गिर गया था। इसी का विरोध किया तो विधायक ने गाली गलौज किया। विधायक ने यह भी कहा कि अपराधियों के द्वारा जमीन जोतवा देंगे। उन्होंने मेरी मां को गाली दिया। मेरी मां का निधन हो चुका हैं।  विधायक कह रहे हैं  90 पेटी शराब चिमनी भट्टा से छुड़वा दिया हूं। ऐसे में नीतीश सरकार की शराब बंदी कैसे सफल होगी। ऐसे विधायक पर कार्रवाई की जानी चाहिए। मेरा बूथ संख्या 210 से वहां भी जदयू को सबसे अधिक वोट हैं।

भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अधिवक्ता अजित कुमार ने कहा कि जिलाध्यक्ष विनोद मंडल की सहभागिता से विधायक इस तरह की बात बोल रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष इस मामले की जांच कर दोषी पर कार्रवाई करें। विधायक की बात की कड़ी शब्दों में निंदा करता हूं।

भाजपा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि विधायक द्वारा अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया। उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद मंडल के सामने इस तरह का भाषा का प्रयोग किया। जिलाध्यक्ष को इसका विरोध करना चाहिए। जिलाध्यक्ष के इशारे पर ही विधायक इस तरह की भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। प्रदेश स्तर के पदाधिकारी इस मामले की जांच कर दोषी पर कार्रवाई करें। नवगछिया के भाजपा जिलाध्‍यक्ष विनोद कुमार मंडल ने कहा कि मुझे इस विवाद में नहीं पड़ना है।

तेतरी दुर्गा मंदिर में विधायक गोपाल मंडल का पुतला फूंका गया

नवगछिया के तेतरी दुर्गा मंदिर परिसर में जदयू विधायक गोपाल मंडल का पुतला फूंका गया। विधायक का ओडियों वायरल हुआ हैं। जिसमें वे जाति विशेष को गाली दे रहे हैं। इसी के विरोध में पुतला फूंका गया। कार्यक्रम का नेतृत्व राजपा प्रत्याशी संजीव कुमार उर्फ झाबो कर रहे थे। सरकार मांग किया कि  गाली गलौज करने वाले विधायक को निलंबित करें। हमारे समाज के कई नेता ने विधायक को वोट दिलवाया।आज वे गाली सुन रहे हैं। भूमिहार जाति ने डा. आरके राणा का विरोध गोपाल मंडल के लिए किया था। आज उसी भूमिहार को गाली गलौज किया जा रहा हैं। इस दौरान विधायक मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। भूमिहार व ब्राहमण जाति को गाली देना बंद करों। इस मौके पर संजीव कुमार, सौरभ कुमार, लिप्पी, सुजीत कश्यप, संजीव दास, मायाशंकर सिंह, योगेश चौधरी, कन्हैया कुमार आदि मैजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.