Move to Jagran APP

संगठन को धारदार व मजबूत बनाने के लिए जदयू नेता उपेंद्र कुशवाहा आ रहे नवगछिया

नवगछिया और पीरपैंती में जदयू की बैठक हुई। नवगछिया में उपेंद्र कुशवाहा के आगमन की तैयारी की जा रही है। जहां पार्टी संगठन मतबूत किया जाएगा। इसके अलावा पीरपैंती के जदयू कार्यकारिणी का गठन कर लिया गया है।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Fri, 30 Jul 2021 08:59 AM (IST)Updated: Fri, 30 Jul 2021 08:59 AM (IST)
संगठन को धारदार व मजबूत बनाने के लिए जदयू नेता उपेंद्र कुशवाहा आ रहे नवगछिया
भागलपुर नवगछिया आएंगे जदयू नेता उपेंद्र कुशवाहा।

संवाद सूत्र, नवगछिया/ पीरपैंती (भागलपुर)। नवगछिया संगठन जिला जदयू की बैठक मारवाड़ी धर्मशाला में जदयू जिलाध्यक्ष बिरेंद्र सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में हुई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्रीय संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के आगमन पर नवगछिया जदयू उत्साहित है। वे कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। उम्मीद है कि संगठन को और अधिक धारदार बनाने की रणनीति पर चर्चा होगी। पार्टी के मुख्य जिला प्रवक्ता रवि कुमार ने बताया कि केंद्रीय संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष दो अगस्त को 9:30 बजे दिन में मारवाड़ी धर्मशाला में प्रेस कॉफ्रेंस करेंगे।

loksabha election banner

मौके पर बिहपुर के राज्य परिषद सदस्य बुलंजी चौधरी, मुन्ना भगत, सुबोध साह, ज्ञानसक सिंह, अखिलेश सिंह निषाद, नरेश मंडल, इस्माइलपुर प्रखंड अध्यक्ष चंद्रिका मंडल, गोपालपुर प्रखंड अध्यक्ष साकेत बिहारी, नवगछिया प्रखंड अध्यक्ष मुरारी मंडल, खरीक प्रखंड अध्यक्ष ललन महतो, पप्पू यादव, शिक्षा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पारसनाथ साहू, अतिपिछड़ा के जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शाहिद राजा, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हिमांशु भगत, युवा जिलाध्यक्ष नवीन निश्चल, सवर्ण के जिलाध्यक्ष निलाभ चौधरी, सेवा दल के जिलाध्यक्ष मुरारी मंडल, हुलास सिंह, पुजा कुमारी, रंजीत कुमार राज, दलित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष वकील पासवान, मीडिया सेल जिला संयोजक प्रिंस पटेल, रूपक पटेल, छात्र जिलाध्यक्ष अमन कुमार, दीपक कुमार, टुनटुन कुमार, सतीश प्रसाद, विजय कुमार व अन्य मौजूद थे।

पीरपैंती में जदयू प्रखंड अध्यक्ष विवेका गुप्ता के नेतृत्व में प्रखंड कमिटी का गठन किया गया। जिसमें संदीप आर्य को प्रवक्ता तथा फनीकांत सिन्हा, बालेश्वर रजत, देवेंद्र प्रसाद सिंह, चंद्रशेखर सिन्हा, कुंज बिहारी यादव, दिलीप दास, निर्मला देवी, संदीप रंजन, सुनील, प्रमोद मंडल, मु मन्नान, सुनील गोस्वामी, राकेश कुमार सिंह एवं दिवेश कुमार को उपाध्यक्ष बनाया गया है। गौतम कुमार सिन्हा को कोषाध्यक्ष बने। इसके अलावा 19 लोगों को महासचिव तथा 20 लोगों सचिव मनोनीत किया गया। कार्यकारिणी सदस्य, सभी पंचायत अध्यक्ष एवं सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष कार्यकारिणी के पदेन सदस्य होंगे। पीरपैंती प्रखंड से जो भी जिला कार्यसमिति, राज्य एवं राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य होंगे। विशेष आमंत्रित जदयू जिला अध्यक्ष पंचम श्रीवास्तव है। इसकी जानकारी जदयू पीरपैंती प्रखंड जदयू के नवनियुक्त प्रवक्ता संदीप कुमार आर्य ने दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.