Move to Jagran APP

बांका के जदयू जिलाध्‍यक्ष ओमप्रकाश का निधन, रांची में इलाज के दौरान हुई मौत

बांका जिले के जदयू जिलाध्‍यक्ष ओमप्रकाश का निधन हो गया। वे बेहद शालीन शिष्ट एवं व्यवहार कुशल थे। ओमप्रकाश ने काफी कम उम्र से ही राजनीतिक जिम्मेदारी उठा रखी थी। शुरू में उन्‍होंने एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में अपनी छवि बनाई थी।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Fri, 16 Oct 2020 12:55 PM (IST)Updated: Fri, 16 Oct 2020 12:55 PM (IST)
बांका के जदयू जिलाध्‍यक्ष ओमप्रकाश का निधन, रांची में इलाज के दौरान हुई मौत
बांका के जदयू जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश का निधन हो गया।

बांका, जेएनएन। बिहार के बांका जिले से एक बेहद दुखद खबर है। बांका जिले में जदयू को बड़ी राजनीतिक क्षति हुई है। जिला जदयू के अध्यक्ष ओमप्रकाश मंंडल का निधन हो गया है। वह काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज झारखंड के रांची स्थित है मेदांता हॉस्पिटल में चल रहा था। पारिवारिक सूत्रों ने उनके निधन की पुष्टि की है।

loksabha election banner

बांका में शुक्रवार की सुबह इसी दुखद खबर के साथ हुई। सबेरे करीब 7:45 बजे के आसपास जदयू जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश ने रांची के मेदांता हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। माता पिता एवं परिवार के सभी सदस्य मौके पर उनके पास मौजूद थे। मेदांता हॉस्पिटल में काफी दिनों से उनका इलाज चल रहा था।

बेहद शालीन, शिष्ट एवं व्यवहार कुशल युवक ओमप्रकाश ने काफी कम उम्र से ही अपने कंधे पर राजनीतिक जिम्मेदारी उठा रखी थी। बांका जिले में किसी बड़ी राजनीतिक पार्टी का जिला अध्यक्ष बनने वाले वह सबसे कम उम्र के युवा थे। उन्होंने काफी कम उम्र में ही बांका नगर पंचायत में अपने वार्ड का प्रतिनिधित्व किया और वाइस चेयरमैन भी बने।

बांका शहर के पुरानी ठाकुरबाड़ी मोहल्ला निवासी अरविंद मंडल के पुत्र ओमप्रकाश लगातार दूसरी बार जदयू के बांका जिला अध्यक्ष बने थे। वह कई खेल संघों के भी वरीय पदाधिकारी रहे। खेलकूद के क्षेत्र में भी उनकी सक्रिय मौजूदगी और भागीदारी रही। समाजिक क्रियाकलापों को लेकर भी लोग उन्हें जानते थे।

ओम प्रकाश मंडल की मां भी बांका नगर पंचायत की वार्ड पार्षद रहीं। जबकि पिता स्वास्थ्य विभाग के रिटायर्ड सरकारी सेवक हैं। ओम प्रकाश मंडल के बड़े और छोटे भाई भी स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत हैं जिनके नाम क्रमशः मनोज कुमार एवं अनुज कुमार हैं। उनके निधन से ना सिर्फ जदयू परिवार और उनके साथियों के बीच बल्कि स्थानीय समाज में भी शोक की लहर है।

इस बीच पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि दिवंगत जदयू जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश का पार्थिव शरीर शुक्रवार की देर रात तक उनके बांका जिला मुख्यालय के पुरानी ठाकुरबाड़ी मोहल्ला स्थित आवास पर पहुंचने की संभावना है। परिवार के सभी सदस्य रांची में हैं और उनके पार्थिव शरीर को बांका लाने की तैयारी कर रहे हैं। उनके निधन पर बांका जिला जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष रितेश चौधरी समेत अनेक राजनीतिक दलों के प्रमुख नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य हस्तियों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.