संगठन की मजबूती को ले जदयू की कार्यकारिणी गठित
अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए जदयू ने संगठन को मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है। जिलाध्यक्ष ने बूथ स्तर के सदस्यों को नई जिम्मेदारी दी है।
भागलपुर। अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए जदयू ने संगठन को मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है। जिलाध्यक्ष ने बूथ स्तर के सदस्यों को नई जिम्मेदारी दी है। प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर बुधवार को जिलाध्यक्ष ने 71 पदाधिकारियों और सदस्य को कार्यकारिणी में जगह दी है।
नई कार्यकारिणी में अभय कुमार सिंह को कार्यकारी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। टीम में 10 उपाध्यक्ष, 16 महासचिव, 21 सचिव, एक प्रवक्ता, एक कोषाध्यक्ष के साथ-साथ 20 को सदस्य बनाया गया है। प्रो. बबुआ नंद सिंह, शंकर समाजवादी, चंद्रशेखर मिश्रा, प्रो. ललित नारायण मंडल, डॉ. मजहर अख्तर शकील, गोपी दास, इंद्र प्रकाश मंडल, आनंदी मंडल, शेखर पांडे और उषा कुमारी को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, देवनारायण दास, मोहन प्रसाद सिंह, गोपाल प्रसाद गुप्ता, मनोज महतो, अखिलेश सिंह सहित 16 को महासचिव बनाया गया है। रामचंद्र मंडल, संजीव कुमार सिंह सहित 21 को सचिव चुना गया है। इसी तरह मिथिलेश कुमार को जिला प्रवक्ता, शंभु वर्मा जिला कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।