Move to Jagran APP

MUNGER LS Seat : मोदी और नीतीश के जरिये ललन का हुआ बेड़ा पार

नरेन्‍द्र मोदी के नाम और नीतीश के काम के भरोसे मुंगेर से ललन का बेड़ा पार हो गया। जन संपर्क और भाषण के दौरान ललन सिंह नरेंद्र मोदी को फिर से PM बनाने के लिए मत मांग रहे थे।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Thu, 23 May 2019 11:56 AM (IST)Updated: Thu, 23 May 2019 07:31 PM (IST)
MUNGER LS Seat : मोदी और नीतीश के जरिये ललन का हुआ बेड़ा पार
MUNGER LS Seat : मोदी और नीतीश के जरिये ललन का हुआ बेड़ा पार

मुंगेर [जेएनएन]। मुंगेर संसदीय क्षेत्र से 19 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। लेकिन, मुख्य मुकाबला एनडीए गठबंधन के जदयू प्रत्याशी राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह और महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी नीलम देवी के बीच हुआ। नीलम देवी मोकामा के बाहुवली विधायक अनंत सिंह की पत्नी हैं।

loksabha election banner

इस कारण मुंगेर सीट पूरे बिहार में हाट सीट बन गया था। मोदी के नाम और नीतीश के काम के भरोसे ललन का बेड़ा पार हो गया। जन संपर्क और भाषण के दौरान ललन सिंह नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए मत मांग रहे थे। वहीं, लगे हाथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा बिहार के विकास को लेकर किए गए कार्यों को भी गिना रहे थे। आम जनता ने इसे खूब पसंद किया। हालांकि, चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए ललन सिंह ने इस बार खूब पसीना बहाया।

ललन सिंह ने बड़ी ही होशियारी से अनंत सिंह को मोकामा और बाढ़ में उलझा कर रखने की रणनीति बनाई। ललन सिंह ने मोकामा विधानसभा क्षेत्र की कमान पूर्व सांसद सूरजभान सिंह, निर्वतमान सांसद वीणा देवी, नावदा से प्रत्याशी चंदन सिंह, विधान पार्षद नीरज सिंह, मोकामा के ललन सिंह के हाथों सौंप दी। वहीं, बाढ़ में विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने मोर्चा संभाल रखा था। वहीं, लवली आनंद और चेतन आनंद ने भी ललन सिंह के लिए जम कर प्रचार प्रसार किया। इस कारण विधायक अनंत सिंह को मोकामा अच्छा खासा जोर लगाना पड़ा।

लखीसराय और सूर्यगढ़ा को ललन सिंह ने अपने चुनाव प्रचार का केंद्र बिंदु बना रखा था। जबकि, मुंगेर और जमालपुर विधानसभा क्षेत्र की बागडोर ग्रामीण कार्य मंत्री शैलेश कुमार और विधान पार्षद संजय सिंह ने संभाल रखी थी। वहीं, ललन सिंह ने एक एक कर सभी जातीय समीकरण को अपने पाले में करने की कोशिश की। इसके लिए मंत्री मदन सहनी, आरसीपी सिंह, गिरधारी यादव, तनवीर अख्तर, अशोक चौधरी आदि को भी चुनाव प्रचार के लिए बुलाया। वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, लोजपा सुप्रीमो रामविलास पासवान, चिराग पासवान आदि ने ललन के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित कर आम लोगों को एनडीए के पक्ष में मत देने के लिए प्रेरित किया।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.