दयालपुर में युवा किसानों ने लिया जल बचत का संकल्प
झडापुर पूरब पंचायत के दयालपुर गाव में शुक्रवार को युवा किसानों ने जल बचत और पर्यावरण संरक्षण को लेकर जन चौपाल लगाया।
बिहपुर। झडापुर पूरब पंचायत के दयालपुर गाव में शुक्रवार को युवा किसानों ने जल बचत और पर्यावरण संरक्षण को लेकर जन चौपाल लगाया। इसमें पंचायत के मुखिया ललित कुमार सिंह भी शामिल हुए। आयोजन का संयोजन किसान अजय कुमार सिंह ने किया।
इस दौरान किसानों ने प्राकृतिक संसाधनों के अंधाधुंध दोहन, घटते वन व भू-गर्भ जलस्रोत को भविष्य के लिए बेहद खतरनाक संकेत बताया। इस मौके पर सबों ने सामूहिक रूप से वर्षा जल संरक्षण, भंडारण, जल बचत और पर्यावरण संरक्षण पर बल देते हुए इसके लिए व्यापक जन जागरूकता कार्यक्रम चलाने का संकल्प लिया। कहा कि गाव व घर से जलनिकासी के साथ-साथ आवासीय परिसर में भी जगह के अनुसार जल भंडारण की चिंता भी करें।
सामाजिक कार्यकर्ता अजय कुमार सिंह ने कहा कि गावों के शहरीकरण, घटते वन, कचरे और मिट्टी से भर रही नदी, पोखर आदि के कारण जल संकट और ग्लोबल वार्मिंग जैसी समस्या उत्पन्न हो रही है। इससे निपटने के लिए आज से ही तैयारी शुरू कर दें। पौधे लगाएं और वर्षा जल संरक्षण, भंडारण और जल बचत करें। ऐसा करने के लिए बच्चों को भी बताएं ताकि वह भी बड़ा होकर जल बचत व पर्यावरण संरक्षण की जरूरत व अहमियत को समझ सके। चौपाल के पूर्व किसानों ने पौधरोपण भी किया। चौपाल में सत्यप्रकाश सिंह, रूपक सिंह, राकेश सिंह, वीरेन्द्र झा, रंजीत सिंह, शंकर पासवान, दिनेश शर्मा, किशोर ठाकुर, दिनेश शर्मा, किशोर ठाकुर, रितेश सिंह, पवन राम के अलवा बिहपुर के महमूद गजनवी ने भी अपने-अपने विचार पेश किए।