Move to Jagran APP

जमुई पंचायत चुनाव : वोटरों ने योग्यता से अधिक सेवा भाव को दी प्राथमिकता, मंत्री के क्षेत्र में एक भी मुखिया स्‍नातक नहीं

Jamui Panchayat Election 2021 विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह के जमुई के चकाई में एक भी मुखिया स्नातक नहीं हैं। झाझा में इकलौता अशोक यादव हैं स्नातकोत्तर। चकाई और झाझा में आधे से अधिक मुखिया सिर्फ साक्षर।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Thu, 25 Nov 2021 05:52 PM (IST)Updated: Thu, 25 Nov 2021 05:52 PM (IST)
जमुई पंचायत चुनाव : वोटरों ने योग्यता से अधिक सेवा भाव को दी प्राथमिकता, मंत्री के क्षेत्र में एक भी मुखिया स्‍नातक नहीं
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह।

संवाद सहयोगी, जमुई। इसे क्षेत्र का पिछड़ापन कहें या फिर लोकतंत्र की खूबसूरती, मतदाताओं ने योग्यता से अधिक सेवा भाव को प्राथमिकता दी है। आखिर तभी तो विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री सुमित कुमार स‍िंह के चकाई में एक भी स्नातक उत्तीर्ण मुखिया नहीं चुने गए।

loksabha election banner

हालांकि उनके ही विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सोनो प्रखंड अंतर्गत लोहा पंचायत से एमए पास मुखिया का पहला खाता खुला और कई स्नातक डिग्रीधारी मुखिया चुने भी गए। लेकिन चकाई ने इस मामले में निराश किया है। स्थिति तो कमोबेश झाझा की भी चकाई जैसी ही है लेकिन वहां बोड़वा से निर्वाचित मुखिया अशोक कुमार यादव ने लाज रख ली। उनकी योग्यता स्नातकोत्तर उत्तीर्ण की है। अन्य पंचायत की बात करें तो यहां भी आधे से अधिक मुखिया सिर्फ साक्षर हैं।

चकाई प्रखंड से निर्वाचित मुखिया एवं उसकी योग्यता

  • सरौन- सुशीला देवी- दशम
  • रामस‍िंहडीह- ओम प्रकाश पासवान- मैट्रिक
  • रामचंद्रडीह- बुद्धू रजक- साक्षर
  • माधोपुर- पंकज कुमार साह- अंतर स्नातक
  • बोंगी- सुखदेव मुर्मू- अष्टम
  • बामदह- सुनील सोरेन- मैट्रिक
  • बरमोरिया- सबीना मुर्मू- साक्षर
  • फरियताडीह- प्रमिला देवी- साक्षर
  • पोझा- अब्बास अंसारी- पांचवी पास
  • पराची- इलायची देवी- साक्षर
  • पेटारपहड़ी- कविता देवी- अष्टम
  • नौवाडीह- अनीता देवी- साक्षर
  • नावाडीह सिलफरी- जानकी देवी- साक्षर
  • दुलमपुर- दिनेश यादव- इंटर
  • डढ़वा- प्रमिला देवी- साक्षर
  • ठाड़ी- शांति मुर्मू- साक्षर
  • चौफला- अरुण कुमार- मैट्रिक
  • चंद्रमंडी- सुशीला देवी- साक्षर
  • चकाई- अनीता देवी- साक्षर
  • घुटवे- गीता देवी- नवम
  • गजही- सूरजमल मुर्मू- इंटरमीडिएट
  • कियाजोरी- बेबी देवी- इंटर
  • कल्याणपुर- सुदामा देवी- साक्षर
  • झाझा प्रखंड से निर्वाचित मुखिया एवं उसकी योग्यता
  • धमना- प्रतीक शर्मा उर्फ पप्पू शर्मा- मैट्रिक
  • छापा- पप्पू कुमार यादव- आईएससी
  • केशोपुर- अनीता देवी - साक्षर
  • जामोखरैया- विकास कुमार स‍िंह- मैट्रिक
  • कानन- बुधन यादव - मैट्रिक
  • हथिया- गीता देवी-1- साक्षर
  • महापुर- अंजना देवी- साक्षर
  • बैजला- प्रकाश पंडित- साक्षर
  • रजला- ङ्क्षपकी देवी- साक्षर
  • करमा - कलमी देवी- साक्षर
  • चांय- मुन्नी देवी- साक्षर
  • बाराजोर- आयशा परवीन - इंटरमीडिएट
  • बोड़वा- अशोक कुमार यादव- स्नातकोत्तर
  • करहरा- सुभद्रा देवी- साक्षर
  • टेलवा- इंदु भारती - अष्टम पास
  • बाराकोला- अतुल आनंद- साक्षर
  • पैरगाहा- नरेश विश्वकर्मा- साक्षर
  • खुरंडा- मंजू देवी- साक्षर
  • कनौदी- रुकसाना खातून- साक्षर
  • बलियाडीह- अंजुम खातून- साक्षर

चकाई में जमुई के सर्वाधिक 23 पंचायत में महज चार-चार पंचायत में इंटर और मैट्रिक पास मुखिया निर्वाचित हुए हैं। शेष पंचायतों में अधिकांश साक्षर है। नवमी, आठवीं एवं पांचवी कक्षा तक की भी पढ़ाई एक-एक मुखिया ने की है। झाझा प्रखंड अंतर्गत बीस में से एक मुखिया अष्टम, तीन मैट्रिक, दो इंटर तथा एक स्नातकोत्तर की योग्यता रखते हैं। शेष 13 ने अपने हलफनामे में योग्यता साक्षर बताया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.