Jamui News :12 दिन पहले हुई फायरिंग में घायल युवक की मौत, अब यहां आक्रोश! पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल
Jamui News जिले में फायरिंग की वारदात में घायल युवक ने इलाज के क्रम में दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर सुनते ही ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। वे शव को साथ लेकर रोड पर पहुंच गए और जमकर बवाल काटते हुए अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग...
जागरण टीम, जमुई: जिले के सिकंदरा थानाक्षेत्र के गौहरनगर गांव में भूमि विवाद में फायरिंग की गई। इस गोलाबारी में अशोक यादव का 20 वर्षीय पुत्र विकास यादव घायल हो गया था। इलाज के क्रम में विकास ने दम तोड़ दिया। इस खबर के बाद रविवार की सुबह आक्रोशित स्वजनों ने अपराधियों की गिरफ्तारी में पुलिस की कार्यशैली से खिन्न आकर बवाल काटना शुरू कर दियाय़
स्वजनों ने सिकन्दरा लछुआड़ मुख्यमार्ग पर आजादनगर टोले के समीप युवक की लाश को बीच सड़क पर रखकर सड़क को जाम कर दिया। आधे घंटे में जाम की स्थिति बढ़ गई। इधर, रोड ब्लाक की खबर मिलते ही पुलिस निरीक्षक अरविंद कुमार,थानाध्यक्ष जितेंद्र देव दीपक ने मौके पर पहुंचकर स्वजनों को अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी के साथ उचित कारवाई का भरोसा देकर स्वजनों को शांत कराया।
यह भी पढ़ें : Bihar Politics: ये क्या कर रहे हैं चिराग पासवान? BJP नेता को कराया अपनी पार्टी में शामिल, कइयों के नाम लिस्ट में!
12 दिन पहले हुई थी फायरिंग
वहीं अंत्येष्टि तक पुलिस अंत्येष्टि स्थल पर ही मौजूद रही। हालांकि, मृतक युवक के पिता अशोक यादव ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि घटना के 12 दिन बीत गए बावजूद पुलिस एक की भी गिरफ्तारी नहीं कर सकी है।अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं। बताया कि मेरे बंदोबस्त जमीन के कब्जा को लेकर गांव के ही कामेश्वर पासवान, उसके पुत्र रंजीत कुमार उर्फ अमित के अलावा पांच अन्य ने मिलकर मेरे बेटे के साथ मारपीट कर गोली मार दी थी, जो गंभीर रूप से घायल हो गया था।ईलाज के क्रम शनिवार की दोपहर उसकी मौत हो गई।
वहीं युवक की मौत के बाद स्वजनों में कोहराम मचा है। स्वजनों का रो रोकर बुरा हाल है। इस दौरान कारुणिक क्रंदन से उपस्थित आसपास के मौजूद ग्रामीणों की आंखे भी नम हो गई। ज्ञात हो कि वर्षों से चले आ रहे भूमि विवाद को लेकर बीते तीन मई को अपराधियों ने गौहरनगर गांव के अशोक यादव के 30 वर्षीय बेटे विकास यादव की गोली मार दी थी।