Move to Jagran APP

जमुई: ननिहाल में महिला से इश्‍क लड़ाना पड़ गया भारी, हरियाडीह में पंप हाउस में मिला युवक का शव

जमुई में एक युवक का शव पंप हाउस में मिलने के बाद सनसनी फैल गई। युवक अपने ननिहाल में रह रहा था। यहां पर एक महिला के साथ उसका अवैध संबंध था। चर्चा है कि इसी को लेकर...

By Abhishek KumarEdited By: Published: Fri, 06 May 2022 12:51 PM (IST)Updated: Fri, 06 May 2022 12:51 PM (IST)
जमुई: ननिहाल में महिला से इश्‍क लड़ाना पड़ गया भारी, हरियाडीह में पंप हाउस में मिला युवक का शव
जमुई मे घटनास्‍थल के पास जुटे लोग।

संवाद सहयोगी, जमुई। जिले के खैरा थाना क्षेत्र अंतर्गत हरियाडीह गांव से सटे बहियार स्थित मोटर पंप के कमरे से शुक्रवार की सुबह एक 30 वर्षीय युवक का शव बरामद किया गया। मृतक के गले में कुछ निशान पाया गया है। जिससे उसके आत्महत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। शव देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी।

prime article banner

सूचना पाकर दलबल के साथ मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष सिद्धेश्वर पासवान, पुअनि संजीत कुमार एवं शंकर दयाल राव ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। शव की शिनाख्त झाझा थाना क्षेत्र के फोक्सा निवासी स्व इंद्रदेव गोस्वामी के पुत्र विजय गोस्वामी के रूप में हुई है। मृतक विजय पिता के देहांत के बाद मां के साथ अपने ननिहाल हरियाडीह में बस गया था।

विजय ने आत्महत्या की या फिर उसकी हत्या की गई है ये अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। मृतक विजय की मां ने बताया कि वह बाहर रहकर कमाता था। कुछ दिन पहले अपने मामा की बेटी की शादी में वह घर आया था। रात में वह खाना खाकर सो गया। सुबह देखा कि विजय अपने कमरे में नहीं है। जिसके बाद उसकी खोजबीन करने लगे।

बहियार स्थित मोटर पंप पर जाकर देखा तो कमरे का ताला खुला था और वहां विजय मरा पड़ा था। मां ने बताया कि ननिहाल में विजय ने अपने मामा से कुछ जमीन भी खरीदी थी। जिसे बाद में देने से मामा द्वारा इनकार किया जा रहा था। इस बात को लेकर भी विवाद चल रहा था। वैसे ग्रामीणों के बीच चर्चा यह भी है कि विजय का ननिहाल की किसी महिला से अवैध संबंध था।

इसी कारण उसकी हत्या कर दी गई और इसे आत्महत्या का स्वरूप दे दिया गया। घटनास्थल से पुलिस ने मृतक का मोबाइल के अलावा एक मच्छरदानी बरामद किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया मच्छरदानी से लटककर आत्महत्या किए जाने की बात सामने आ रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकता है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.