विक्रमशिला सेतु पर दस घंटे जाम से जूझते रहे लोग
रविवार को विक्रमशिला सेतु पर दस घंटे तक जाम लगा रहा। इसके कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
By JagranEdited By: Published: Sun, 13 Oct 2019 10:40 PM (IST)Updated: Sun, 13 Oct 2019 10:40 PM (IST)
भागलपुर। रविवार को विक्रमशिला सेतु पर दस घंटे तक जाम लगा रहा। इसके कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
दरअसल, नवगछिया की ओर बाढ़ की वजह से सेतु पहुंच पथ को कई जगह नुकसान पहुंचा था। इससे यातायात प्रभावित हो रहा था। विभाग की ओर से सुबह नौ बजे सड़क की मरम्मत कार्य शुरू की गई, जिससे आवागमन बाधित हो गया। सूचना मिलने पर गंगा ब्रिज टीओपी प्रभारी ओमप्रकाश दलबल के साथ पहुंचे। इसके बाद शाम छह बजे वन-वे कर गाड़ियों का परिचालन कराया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें