Move to Jagran APP

भीषण जाम से विक्रमशिला सेतु पर फूल रहा दम

भागलपुर का लाइफ लाइन विक्रमशिला सेतु इन दिनों लोगों को खूब रूला रहा है। पुल पर मरम्मती का काम चलने के कारण पिछले कई दिनों से जाम लग रहा है। रविवार को भी भीषण जाम लग गया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 28 May 2018 02:24 AM (IST)Updated: Mon, 28 May 2018 02:24 AM (IST)
भीषण जाम से विक्रमशिला सेतु पर फूल रहा दम
भीषण जाम से विक्रमशिला सेतु पर फूल रहा दम

जाटी, भागलपुर/नवगछिया :

loksabha election banner

भागलपुर का लाइफ लाइन विक्रमशिला सेतु इन दिनों लोगों को खूब रूला रहा है। पुल पर मरम्मती का काम चलने के कारण पिछले कई दिनों से जाम लग रहा है। रविवार को भी भीषण जाम लग गया। जाम का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि 400 मीटर जाने में लोगों को चार घंटे लगे। इधर, सेतु का छठा एक्सपेंशन ज्वाइंट को लगाने का काम किया गया। सोमवार को सातवां ज्वाइंट उखाड़ा जाएगा।

एक्सपेंशन ज्वाइंट बदलने के काम के लिए सेतु पर 24 घंटे वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए दंडाधिकारी की निगरानी में 30 पुलिस जवानों और 50 होमगार्ड तैनात किए गए हैं। पुलिसिया सख्ती के कारण वाहन चालकों की मनमानी पर अंकुश लगने से कुछ हद तक सेतु पर लोगों को जाम से राहत मिला था। लेकिन पुलिस के सुस्त पड़ते ही वन-वे व्यवस्था ध्वस्त हो गई। वाहनों के ओवरटेक के कारण सुबह दस बजे सेतु पर जाम लग गया। जाम का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि पांच घंटे गाड़ियां एक ही जगह खड़ी रही। पुलिस के काफी प्रयास पर रात आठ बजे के बाद गाड़ियों का परिचालन शुरू हुआ। लेकिन नो इंट्री टूटने पर वाहनों का दबाव और बढ़ने से रात दस बजे जाम की समस्या और गंभीर हो गई। भागलपुर से नवगछिया के खगड़ा तक सेतु और पहुंच पथ पर 16 किलोमीटर में लंबा जाम लग गया। जाम में फंसकर लोग हलकान होते रहे। देर रात तक जाम जारी था। इधर, चिलचिलाती धूप में खासकर महिलाओं और बच्चों के लिए रहना असहनीय हो जाता है। भूख-प्यास से लोग तड़प उठते हैं। भीषण गर्मी के चलते दम फूलने लगता है। उल्टियां होने लगती है। रविवार को ही रुपौली की एक महिला और उसके बच्चे की हालत जाम में बिगड़ गई। सुबह दस बजे से ही महिला जाम में फंसी थी। चारपहिया वाहन में बैठे-बैठे उसके बच्चे को उल्टी होने लगी। यह देख घबराई महिला एक बाइक सवार से गुहार लगाकर उसके साथ बच्चे को लेकर डॉक्टर के यहां निकली, दोपहर दो बजे तक भागलपुर पहुंची। इसी तरह जाम में फंसे अन्य लोगों को भी कई तरह की परेशानियों से जूझना पड़ा। जाम के कारण एक्सपेंशन ज्वाइंट लगाने में मजदूरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.