भागलपुर जेल लाया गया कुख्यात मुकेश पाठक
छह माह के प्रशासनिक आदेश पर कुख्यात मुकेश पाठक को भागलपुर जेल लाया गया है।
भागलपुर। छह माह के प्रशासनिक आदेश पर कुख्यात मुकेश पाठक को भागलपुर जेल लाया गया है। इससे पहले शुक्रवार की रात कोरोना वायरस को लेकर मायागंज अस्पताल में उसकी थर्मल स्क्रीनिंग की गई। जांच में पुष्टि नहीं होने पर उसे शहीद जुब्बा सहनी केंद्रीय कारा के विशेष सेल में रखा गया है।
मुकेश कुख्यात संतोष झा गिरोह के प्रतिद्वंद्वी गुट का सरगना है। हत्या, रंगदारी, अपहरण आदि के कई मामले उसके खिलाफ विभिन्न थानों में दर्ज हैं। पूर्व में भी उसे सीतामढ़ी जेल से भागलपुर जेल भेजा गया था। गोपालगंज से जुड़े एक मुकदमे में रिमांड होने पर वह यहां से स्थानांतरित होकर गोपालगंज जेल गया था। कैदियों को अस्पताल ले जाने वाले वैन भी किये गए सैनिटाइज
जेल में बंद कैदियों को उपचार के लिए मायागंज अस्पताल ले जाने में इस्तेमाल किए जाने वाले वाहन भी सैनिटाइज किए जा रहे हैं। जेल प्रशासन कैदी वाहनों को पूरी तरह सैनिटाइज कर कैदियों को बैठा रहा है।