Move to Jagran APP

गृहिणियो ने किया सप्लाई पानी से तौबा

बरारी वाटर व‌र्क्स के पानी मे कैसर कारक तत्व पाए जाने के बाद शहर मे खलबली मच गई है।

By Edited By: Published: Wed, 17 Jan 2018 03:52 AM (IST)Updated: Thu, 18 Jan 2018 11:17 PM (IST)
गृहिणियो ने किया सप्लाई पानी से तौबा
गृहिणियो ने किया सप्लाई पानी से तौबा

भागलपुर। बरारी वाटर व‌र्क्स के पानी मे कैसर कारक तत्व पाए जाने के बाद शहर मे खलबली मच गई है। दो दिन पहले वार्ड-27 के लोगो ने पानी के सेवन से चर्म रोग की शिकायत की थी। मंगलवार को वार्ड-20 के चूल्हापट्टी की महिलाओ ने सप्लाई पानी से तौबा कर लिया है। पैन इंडिया की व्यवस्था के विरोध मे वे खुलकर सामने आ गई। यहां 200 से अधिक घरो मे दूषित पानी आने से लोग परेशान है। महिलाओ ने कहा कि सप्लाई पानी लोगो को बीमार कर रहा है। खुजली -दिनाय से लोग पीडि़त होने लगे है। अब यह पानी पीने तो दूर स्नान करने योग्य भी नही है। मजबूरन बाजार से बोतलबंद पानी खरीदकर काम चलाना पड़ रहा है। इससे उनका बजट गड़बड़ा रहा है। चूल्हा बेचकर इतने पैसे नही हो पाते की अतिरिक्त खर्च कर सके। वाटर व‌र्क्स के पानी से दुर्गध आती है। बर्तन मे रखने पर मिट्टी जमा हो जाता है। पैन इंडिया लोगो को जहरीला पानी पिला रही है। ऐसी कंपनी के खिलाफ प्रशासन को कार्रवाई करनी चाहिए।

loksabha election banner

वार्ड 20 के जनता की राय :-

1. चूल्हापट्टी मे गंदा और दुर्गधयुक्त सप्लाई पानी की आपूर्ति की जाती है। स्नान करने पर शरीर मे लाल दाने निकल आते है। खुजली भी होने लगी है। बोतलबंद पानी खरीदकर पीने से घर का बजट बिगड़ रहा है।

- रीना देवी

दूषित पानी सप्लाई कर पैन इंडिया लोगो की सेहत बिगड़ने पर तुली हुई है। बर्तन मे पानी रखने के कुछ देर बाद मिट्टी जमा हो जाता है। इस पानी के उपयोग से लोग परहेज करने लगे है।

- रीता देवी

पानी मे बदबू के साथ कभी-कभी कीड़ा भी निकल रहा है। इस पानी के इस्तेमाल से लोग बीमार होने लगे है। इससे घर के कामकाज पर भी असर पड़ रहा है। पीने के लिए दो बोतल पानी खरीदना पड़ रहा है।

- सुधा देवी

दूषित पानी ने लोगो की परेशानियां बढ़ा दी है। स्वच्छ जल की वैकल्पिक व्यवस्था के साथ-साथ पैन इंडिया पर कार्रवाई की जरूरत है। मिट्टी का चूल्हा बेचकर परिवार का भरण-पोषण करने वाले परिवार को चर्म रोग की समस्या झेलनी पड़ रही है।

- अंजनी देवी

इस पानी के सेवन से बच्चो को खुजली और दिनाय होने लगा है। सप्लाई पानी से अब लोगो का भरोसा उठने लगा है। स्वच्छ जलापूर्ति की दिशा मे कारगर कदम उठाने की आवश्यकता है।

- नीतू देवी

मोहल्ले के लोग मजबूरी मे सप्लाई पानी का सेवन कर रहे है। मारवाड़ी पाठशाला के समीप की बो¨रग डेढ़ वर्षो से खराब है। नाले के पानी को शोधन कर आपूर्ति की जा रही है।

- प्रीति देवी

सप्लाई पानी के सेवन से लोग बीमार हो रहे है। गरीबो के लिए संभव नही है कि वे बाजार से रोज पानी खरीदकर पीएं। पर मजबूरी मे बोतल पानी खरीदना पड़ रहा है। इससे बजट बिगड़ रहा है।

- बिंदू देवी

शहर धीरे-धीरे स्मार्ट हो रहा ह। पर यहां के लोग अभी भी मूलभूत सुविधा शुद्ध पेयजल से वंचित हैं। पैन इंडिया शुद्ध जल की आपूर्ति नही कर रही है। इसे हटाने की दिशा मे प्रशासन कदम उठाए। बो¨रग की व्यवस्था सरकार को करनी चाहिए।

- सुबोध चंद्र सहाय

----------

कोट :-

पैन इंडिया द्वारा सप्लाई की जा रही दूषित पानी से मोहल्ले के लोगो को इंफेक्शन होने लगा है। चूल्हापट्टी के दर्जनो लोग चर्म रोग से पीडि़त हो गए है। समस्या देखते हुए प्रशासन को पैन इंडिया पर कार्रवाई करनी चाहिए।

- उषा देवी, पार्षद, वार्ड 20


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.