Move to Jagran APP

भाजपा सदस्यता अभियान : राहगिरों से किया संपर्क, पौधे लगाने का किया आग्रह Bhagalpur News

भाजपा ने उसके अनुषांगिक संगठनों ने राह‍गिरों से संपर्क से उन्‍हें भाजपा का सदस्‍य बनाया। इस दौरान पौधरोपण करने के लिए लोगों से आग्रह किया।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Fri, 12 Jul 2019 09:47 AM (IST)Updated: Fri, 12 Jul 2019 09:47 AM (IST)
भाजपा सदस्यता अभियान : राहगिरों से किया संपर्क, पौधे लगाने का किया आग्रह Bhagalpur News
भाजपा सदस्यता अभियान : राहगिरों से किया संपर्क, पौधे लगाने का किया आग्रह Bhagalpur News

भागलपुर [जेएनएन]। भारतीय जनता पार्टी का 'संगठन पर्व सदस्यता अभियान' के तहत अति पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बैनर तले स्टेशन चौक पर करीब चार सौ राहगीरों को सदस्य बनाया गया। उनसे एक पौधा लगाने का आग्रह भी किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे अति पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रिंस मंडल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों और कार्यों से देश की जनता भाजपा से जुडऩा चाहती है। मोर्चा जिले में 30 हजार लोगों को पार्टी से जोड़ेगी। क्षेत्रीय प्रभारी राजीव सिंह ने कहा कि पिछड़ा वर्ग के लोगों में भाजपा से जुडऩे के लिए काफी उत्साह है।

loksabha election banner

भाजपा के मीडिया प्रभारी रोशन सिंह, मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरदीप साह, अनूप लाल साह, जिला महामंत्री जीवन कुमार, जिला उपाध्यक्ष गुड्डू राय, परमानंद साह, अरुण साह, आनंद कुमार, संजीव गुप्ता, रजनीश, हिमांशु शामिल थे। जिलाध्यक्ष प्रिंस मंडल ने भवेश राजहंस को मोर्चा का जिला सदस्यता प्रमुख व जीवन कुमार सह प्रमुख मनोनीत किया।

पंकज मंडल को नाथ नगर विधान सभा, अमरदीप साह को भागलपुर, गुड्डू राय को सुल्तानगंज, मनोज चौधरी को पीरपैंती, बलदेव मंडल को कहलगांव विधान सभा प्रमुख नियुक्त किया गया। ज्ञात हो कि 6 जुलाई से 11 अगस्त तक भाजपा के कार्यकर्ताओं के प्रयास से 2 लाख नए लोगों को पार्टी से जोडऩे का काम किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.