टीएमबीयू में पूर्वाह्न 11 बजे झंडोत्तोलन करेंगे कुलपति
तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय सहित इसके संबद्ध सभी विभागों में स्वतंत्रता दिवस समारोह की सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है।
By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Aug 2020 08:37 AM (IST)Updated: Sat, 15 Aug 2020 08:37 AM (IST)
भागलपुर। तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय सहित इसके संबद्ध सभी विभागों में स्वतंत्रता दिवस समारोह की सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है। शनिवार की पूर्वाह्न 11 बजे विवि प्रशासनिक भवन में कुलपति डॉ. अजय कुमार सिंह राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।
यह जानकारी विवि के पीआरओ डॉ. दीपक कुमार दिनकर ने दी है। इसके बाद 11:30 बजे ओल्ड पीजी कैंपस में भी उनके द्वारा झंडा फहराया जाएगा।
वहीं टीएनबी कॉलेज में प्राचार्य डॉ. संजय कुमार चौधरी, मारवाडी कॉलेज में डॉ. गुरुदेव पोद्दार, बीएन कॉलेज में डॉ. नीलू कुमार और एसएम कॉलेज में प्राचार्य डॉ. रमन सिन्हा तिरंगा फहराएंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें