Move to Jagran APP

Flood : गंगा सहित अन्‍य नदियां उफान पर, बारिश के बाद बढ़ा पानी, बाढ़-वज्रपात से नौ मरे

भागलपुर सहित आसपास के जिलों में लगातार हो रही बारिश से नदियों का जलस्‍तर बढ़ा है। इसी दौरान वज्रपात से भी कई लोग मारे गए हैं।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Fri, 31 Jul 2020 11:24 AM (IST)Updated: Fri, 31 Jul 2020 11:24 AM (IST)
Flood : गंगा सहित अन्‍य नदियां उफान पर, बारिश के बाद बढ़ा पानी, बाढ़-वज्रपात से नौ मरे
Flood : गंगा सहित अन्‍य नदियां उफान पर, बारिश के बाद बढ़ा पानी, बाढ़-वज्रपात से नौ मरे

भागलपुर, जेएनएन। पूर्व बिहार, कोसी और सीमांचल में कुछ इलाकों में बारिश के बाद नदियों में पानी बढ़ा है। सुपौल में कोसी तटंबध के सभी बिंदु दबाव से मुक्त करा लिए गए हैं। कटिहार में गंगा उफान पर है। खगडिय़ा जिले में बाढ़ से एक बड़ी आबादी प्रभावित है। पूर्णिया में डूबने से चार लोगों की मौत हुई है। इधर, जमुई जिले के विभिन्न स्थानों पर वज्रपात की घटनाओं में पांच लोगों की मौत हुई है।

loksabha election banner

खगडिय़ा जिले के 95 गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। बाढ़ का दायरा बढ़ता ही जा रहा है। 80 हजार की आबादी इसकी चपेट में आ चुकी है। गांवों- घरों में पानी घुसने के साथ लोग विस्थापित हो रहे हैं। बाढ़ से अब तक एक हजार से अधिक परिवार विस्थापित हो चुके हैं। सरकारी आंकड़े के अनुसार अब तक 12 सौ के करीब लोग विस्थापित हुए हैं। सुपौल में कोसी नदी के जलस्तर में उतार-चढ़ाव के बावजूद कोसी के तटबंध पर दबाव की कोई सूचना नहीं है। पूर्व से दबाव झेल रहे बिंदुओं को पूर्णत: नियंत्रित कर उसके मजबूतीकरण का काम कराया जा रहा है। गुरुवार को नदी का जलस्राव दिन में दो बजे बराहक्षेत्र में 1,57000 क्यूसेक एवं कोसी बराज पर 2,07,895 क्यूसेक रिकॉर्ड किया गया।

मधेपुरा जिले के आलमनगर व चौसा के कई गांवों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। सरकारी स्तर से सहायता नहीं मिलने से दिक्कत हो रही है। कटिहार जिले में बुधवार देर रात और गुरुवार अल सुबह बारिश हुई। महानंदा नदी के जलस्तर में लगातार दूसरे दिन भी वृद्धि दर्ज की गई। नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर है। गंगा नदी चेतावनी स्तर के ऊपर बह रही है। कोसी के जलस्तर में कमी दर्ज की गई है, लेकिन यह लाल निशान के ऊपर बह रही है। बररंडी नदी का जलस्तर स्थिर लेकिन खतरे के निशान से ऊपर है। पूर्णिया से होकर गुजरी महानंदा एवं कनकई नदियों के जलस्तर में वृद्धि जारी है। दोनों नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। परमान का जलस्तर भी बढ़ा हुआ है लेकिन यह खतरे के निशान से नीचे है। महानंदा और कनकई से क्षेत्र में कटाव जारी है। वहीं गुरुवार को कसबा एवं धमदाहा में डूबने से दो सगे भाई बहन समेत तीन बच्चों की मौत हो गई है। धमदाहा के नीरपुर में भी एक बच्चे की डूबने से मौत हो गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.