आयकर दाता और विभागीय अधिकारियों के समागम में प्रश्नों की बौछार
स्थानीय चिन्मय-इन होटल में आयकर दाताओं का बड़ा समागम आयोजित किया।
भागलपुर : आयकर विभाग की ओर से शुक्रवार को स्थानीय चिन्मय-इन होटल में आयकर दाताओं का बड़ा समागम आयोजित किया। कार्यक्रम का संचालन भागलपुर परिक्षेत्र-एक के संयुक्त आयकर आयुक्त रामप्यारे राम के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में आयकर विभाग के सभी अधिकारी, चार्टर्ड एकाउंटेंट,आयकर अधिवक्ताओं और कर दाताओं ने भाग लिया। बिहार-झारखंड में आउटरीच कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को एक साथ यह समागम आयोजित किया गया। समागम में अग्रिम कर, निर्धारण कर, बकाया कर, नकद लेन-देन आदि विषयों पर वृहद रूप से चर्चा की गई। कार्यक्रम के दौरान संयुक्त आयकर आयुक्त रामप्यारे राम, आयकर उपनिदेशक(अन्वेषण) कुमार राकेश रंजन, आयकर अधिकारी कुमार रविशंकर, रमाकांत राय, नीरज किशोर, प्रसून कुमार झा ने अपने विचार रखे। कर दाताओं को उनकी समस्याओं और उनकी ओर से उठाए गए प्रश्नों पर विभागीय पक्ष रखा। समागम में शैलेंद्र सर्राफ, रवि साह, अशोक भिवानीवाला, पुनीत चौधरी समेत अन्य वक्ताओं ने भी अ पने विचार रखे। समागम में आयकर दाताओं और उनकी ओर से उनके प्रतिनिधियों ने प्रश्नोत्तर सत्र में भाग लिया। इस दौरान रतन कुमार संथालिया, प्रभात केजरीवाल आदि ने अ पनी-अपनी शिकायतें विभाग के समक्ष रखी। उन शिकायतों का निवारण संयुक्त आयकर आयुक्त ने करने को आश्वस्त किया है। प्रश्नोत्तरी सत्र में आयकर दाताओं की समस्याओं को आयकर अधिकारियों के समक्ष रखा गया। जिसके निदान के लिए आवश्यक निर्देश संयुक्त आयकर आयुक्त ने दिया है।