Move to Jagran APP

JLNMCH : अस्पताल के बाथरूम में महिला के साथ किया दुष्कर्म, आई थी सर्जरी कराने

महिला ने कहा कि वह गोपाल को नहीं जानती है। जब वह उसके पास पहुंचा तो उसने खुद का घर बांका बताया था। इस कारण उसके झांसे में आ गई।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Mon, 08 Apr 2019 10:39 AM (IST)Updated: Mon, 08 Apr 2019 04:27 PM (IST)
JLNMCH : अस्पताल के बाथरूम में महिला के साथ किया दुष्कर्म, आई थी सर्जरी कराने
JLNMCH : अस्पताल के बाथरूम में महिला के साथ किया दुष्कर्म, आई थी सर्जरी कराने

भागलपुर [जेएनएन]। मायागंज अस्पताल (जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल) में बांका जिला निवासी 60 वर्षीय वृद्धा के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पीडि़ता के बयान पर बरारी चौकी में बांका के ही बौंसी इलाके के डुमरी पकड़ी निवासी गोपाल महतो (40 वर्ष) के खिलाफ केस दर्ज किया गया। वृद्धा की मेडिकल जांच कराई गई।

loksabha election banner

पीडि़त महिला के मुताबिक वह पीठ में जख्म का ऑपरेशन कराने मायागंज अस्पताल पहुंची थी। सर्जरी विभाग के डॉ. यू नाथ की यूनिट में भर्ती थी। वहीं आरोपित गोपाल भी अपने भांजा का इलाज कराने के लिए आया था। शनिवार को गोपाल ने उसके बेड के पास आकर कहा कि वह अपनी पैरवी से उसका जल्द ऑपरेशन करा सकता है। इस झांसे में वह आ गई। गोपाल ने उसे दोपहर में साथ चलने कहा। जल्द इलाज की बात पर वह उसके साथ चली गई। पीडि़त के मुताबिक गोपाल उसे सर्जरी विभाग के बाथरूम लेकर चला गया और दरवाजा अंदर से बंद कर दिया। इसके बाद उसने महिला के साथ जबरन दुष्कर्म कर लिया। मामले में अस्पताल अधीक्षक डॉ. आरसी मंडल ने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। आगे ऐसी घटना नहीं हो इसके लिए हर संभव कोशिश की जाएगी।

आरोपित ने नहीं बताने के लिए दी थी धमकी

जब महिला चिल्लाई तो गोपाल ने उसका मुंह दबा दिया। इसके बाद बाथरूम का दरवाजा खोल दिया। उसे धमकी दी कि यदि इसका जिक्र वह किसी से करेगी तो वह उसे अस्पताल से बगैर इलाज कराए निकलवा देगा। जब महिला ने कहा कि इसकी जानकारी वह अपने पति को देगी। इस बात पर गोपाल उसके बेड के पास आया और पति से इलाज का कागज लेकर भाग निकला। इसके बाद उसने घटना की जानकारी अपने पति को दी। दोनों मायागंज अस्पताल स्थित टीओपी पहुंचे। सारी घटना जानने के बाद बरारी पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिटी डीएसपी राजवंश सिंह ने कहा कि आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

पुलिस की जांच में पता चला आरोपित का नाम

महिला ने कहा कि वह गोपाल को नहीं जानती है। जब वह उसके पास पहुंचा तो उसने खुद का घर बांका बताया था। इस कारण उसके झांसे में आ गई। वह उसका नाम तक नहीं जानती थी। जब जांच के लिए बरारी पुलिस सर्जरी विभाग पहुंची तो आरोपित की पहचान बांका निवासी गोपाल के रूप में हुई। महिला ने आरोपित को पहचानते हुए नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.