Move to Jagran APP

पहले पत्नी व साली को किया किडनैप, फिर दोस्तों संग गैंगरेप व कत्ल ...जानिए

मुंगेर से लापता दो बहनों के शव आज बांका में मिले। हत्या में शामिल एक युवक की निशानदेही पर मिले नरकंकालों को पुलिस ने उसी से उठवाया।

By Amit AlokEdited By: Published: Thu, 22 Sep 2016 09:21 AM (IST)Updated: Thu, 22 Sep 2016 11:02 PM (IST)
पहले पत्नी व साली को किया किडनैप, फिर दोस्तों संग गैंगरेप व कत्ल ...जानिए
पहले पत्नी व साली को किया किडनैप, फिर दोस्तों संग गैंगरेप व कत्ल ...जानिए

पटना [वेब डेस्क]। बिहार के मुंगेर से लापता दो सगी बहनों की गैंगरेप के बाद हत्या कर दी गई। दोनों के शव गुरुवार की सुबह बांका के शंभूगंज इलाके में क्षत-विक्षत हालत में मिले। बताया जा रहा है कि इस घटना में मारी गई एक युवती के पति व उसके दोस्तों की संलिप्तता है।

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार, मुंगेर से 15 दिनों पहले दो सगी बहनें लापता हो गई थीं। पुलिस उनकी तलाश में लगी थी। इसी बीच आज बांका में एक जगह दो शवों के मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया। तहकीकात के दौरान पता चला कि दोनों शव लापता बहनों के हैं।

क्या है मामला

18 जुलाई 16 को अकबरनगर के गौरव कुमार की शादी मुंगेर की चंदा कुमारी के साथ हुई थी। 6 सितंबर-16 को वह अपने ससुराल आया था। वहां से पत्नी चंदा और साली विनीता कुमारी को साथ लेकर वह अपने गांव श्रीरामपुर के लिए निकला, लेकिन रास्ते से ही गायब हो गया। दोनों बहनों का भी फिर पता नहीं चला।

दूसरे दिन से ही बेटी को तलाशने लगी थी मां

विदाई के दूसरे दिन चंदा की मां बेबी देवी ने मोबाइल पर बेटी से बात करने की कोशिश की, पर बात नहीं हो पाई। उसने दामाद गौरव से पूछा तो जवाब मिला कि दोनों बहनों को ऑटो में बैठा कर धरहरा भेज दिया है। काफी खोजबीन के बाद जब दोनों बेटियों का पता नहीं लगा तो चंदा की मां ने 9 सितंबर को केस दर्ज कराया।


सास हुई गिरफ्तार तो पति ने भी किया सरेंडर

पुलिस ने मुख्य आरोपी गौरव कुमार की मां कृष्णा देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसके बाद पुलिस की लगातार दबिश के कारण गौरव ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। रिमांड पर लेकर पुलिस ने उससे पूछताछ की। इसमें उसने कई अहम जानकारी दी, जिसके आधार पर पुलिस ने उसके दोस्त और हत्या के केस के सह अभियुक्त कृष्णजीत यादव को गिरफ्तार कर लिया। कृष्णजीत के बताए जगह पर पुलिस पहुंची दो उसे मारी गई लड़कियों का कंकाल मिला।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.